दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की एंट्री
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। अगले दो दिनों ...और पढ़ें
HighLights
सोमवार शाम दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली।
तेज हवाओं के साथ बारिश ने तापमान गिराया, मौसम सुहाना हुआ।
जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में मानसून की संभावना है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम हुई बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली।
दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी। दिन में तेज धूप और लू जैसे हालात के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था।
IMD का येलो अलर्ट
सोमवार सुबह भी न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान था। मौसम विभाग ने गर्मी और उमस को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया था।
हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और बारिश शुरू हो गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश के बाद लोगों को उमस और तपिश से राहत मिली।
दो दिनों तक गरजेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आने तथा गर्मी से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- बक्सर में आधे घंटे की बारिश से लबालब हुआ शहर, सड़कों में भरा पानी
यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 30 June: यूपी में भीषण 'लू' से राहत, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
