विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 30 June: यूपी में भीषण 'लू' से राहत, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Mon, 29 Jun 2026 06:15 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में भीषण लू के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को गर्मी ...और पढ़ें

बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट। AI जेनरेटेड फोटो

बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट। AI जेनरेटेड फोटो

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में भीषण लू से जल्द मिलेगी राहत।

  2. मौसम विभाग ने 29 जून से 5 जुलाई तक बारिश का अलर्ट दिया।

  3. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश तो कई जगहों लू का कहर जारी है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से भी आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की कही गई है। इसके अलावा, कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की बात कही गई है।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में लोग भीषण लू का सामना कर रहे हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कई हिस्सों में तापमान 40-43 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले में दिनों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश में 29 जून और 4-5 जुलाई को कुछ जगहों हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, 30 जून से 3 जुलाई के दौरान कई जगहों पर ज्यादा बारिश होने की बात कही गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 29-30 जून और 5 जुलाई को कुछ स्थानों और 1-4 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है । 30 जून से 2 जुलाई के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।

तेज हवाएं और बिजली: प्रदेश के दोनों क्षेत्रों (पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में 29 जून से 5 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में रोजगार सेवकों को नौ माह से नहीं मिला मानदेय, अब लखनऊ के इको गार्डन में प्रदर्शन की तैयारी

यह भी पढ़ें- भदोही में सात करोड़ की लागत से 50 सड़कों की होगी मरम्मत, शासन को भेजा डीपीआर