'कमरों में छिपी महिलाएं सीने से लगाए थीं बच्चे', दमकलकर्मी ने बताया दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर
दक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत में आग लगने के बाद दो परिवारों को सुरक्षित बचाया गया।
-1780878608016_m.webp)
दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत में आग लगने के बाद बचाए गए दोनों परिवारों के सदस्य इमारत से निकाले जाने के बाद भी काफी देर तक बदहवास हालत में थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिलाओं ने कहा कि धुएं के चलते उनकी सांसें अटक रहीं थी और उन्हें बच्चों की चिंता सता रही थी।
दमकल कर्मी राजकुमार ने बताया कि बचाव दल की टीम जब वैकल्पिक रास्ता बनाकर अंदर पहुंची तो महिलाएं अपने बच्चों को सीने से लगाए लेटी हुई थीं। जबकि पुरुष भी बेहद डरे डरे-सहमे थे। इन सभी को पहले ढांढस बंधाकर सुरक्षित निकाला गया।
दो पालतू कुत्ते बेसुध मिले, एक की मौत
न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत में आग लगने के बाद बचाव अभियान के दौरान काले रंग के ल्हासा अप्सो नस्ल के दो पालतू कुत्ते बेसुध हालत में मिले।
यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: होटल के भूतल से शुरू हुई थी आग, वजह अब तक स्पष्ट नहीं; जांच में कई बड़े खुलासे
यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक का 'बांग्लादेशी' कनेक्शन, देश को खतरे में डालने के लिए जा चुका है जेल
रेस्क्यू टीम ने दोनों बेजुबानों को सीपीआर और प्राथमिक उपचार दिया। दम घुटने से एक कुत्ते की मौत को गई। गंभीर रूप से झुलसे दूसरे कुत्ते का पशु अस्पताल में इलाज चल रहा है।
