विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक का 'बांग्लादेशी' कनेक्शन, देश को खतरे में डालने के लिए जा चुका है जेल

Published: Fri, 05 Jun 2026 08:42 PM (GMT+05:30)

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक लवकेश बजाज से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उसे पिछले साल ...और पढ़ें

HighLights

  1. मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हुई है

  2. होटल मालिक का आपराधिक इतिहास सामने आया

  3. फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेज मामले में पहले भी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में हुए अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे होटल मालिक लवकेश बजाज से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।

जिस इमारत में मंगलवार सुबह आग ने 21 लोगों की जान ले ली, उसके मालिक का नाम पहले भी एक गंभीर आपराधिक मामले में सामने आ चुका है।

Delhi hotel fire ़

बांग्लादेशियों काे दिलाए थे भारतीय दस्तावेज

पुलिस जांच में सामने आया है कि लवकेश बजाज को पिछले साल बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेज दिलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसमें वह 20 दिन जेल में रहा था।

पुलिस के अनुसार, जनवरी 2025 में पहाड़गंज थाने में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान दो बांग्लादेशी महिलाओं स्वीटी सरकार उर्फ ब्यूटी हवलदार उर्फ जोहरा खातून और उसकी बेटी पुष्पो सरकार उर्फ पुष्पो हवलदार के दिल्ली में अवैध रूप से रहने का पता चला था।

पासपोर्ट तक हासिल कर लिया था 

जांच में सामने आया कि दोनों महिलाओं ने फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड और पासपोर्ट हासिल कर लिए थे। सबसे अहम जानकारी तब सामने आई जब जांच अधिकारी ने भारतीय पासपोर्ट के लिए इस्तेमाल किए गए पते की पड़ताल की।

दस्तावेजों में दर्ज पता छतरपुर एन्क्लेव स्थित एक मकान का था, जिसके मालिक लवकेश बजाज निकले। पुलिस जांच में आरोप लगा कि बजाज ने कथित रूप से पैसों के बदले अपने पते का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी, ताकि विदेशी नागरिक भारतीय पहचान पत्र और पासपोर्ट हासिल कर सकें।

पूछताछ के दौरान लवकेश बजाज ने यह कबूल किया था कि उसने आर्थिक लाभ के लिए अपना पता उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने लवकेश बजाज, स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच पूरी होने पर तीनों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।

यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली के 32 होटलों पर MCD का एक्शन, 12 का लाइसेंस होगा रद; 20 को सीलिंग का नोटिस

यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड के बाद पहाड़गंज में भी बेचैनी, लॉजिंग हाउस ओनर्स एसोसिएशन ने दी एनओसी पर सफाई