विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली नगर निगम की लापरवाही से गाजीपुर रोड पर रोजाना लंबा जाम, राहगीर परेशान

Published: Wed, 11 Mar 2026 03:17 AM (IST)

दिल्ली के गाजीपुर रोड पर नगर निगम की लापरवाही के कारण स्थानीय लोग रोजाना जाम और गंदगी से जूझ रहे ...और पढ़ें

निगम की लापरवाही के कारण स्थानीय लोग रोजाना जाम से जूझ रहे।

निगम की लापरवाही के कारण स्थानीय लोग रोजाना जाम से जूझ रहे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादाता, पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर रोड पर नगर निगम की लापरवाही के कारण स्थानीय लोग रोजाना जाम और गंदगी से जूझ रहे हैं। नगर निगम ने यहां डेयरी फार्म की नालियों से निकाला गया कचरा व गाद सड़क पर फैला दिया है, जिसके कारण सड़क का आधा हिस्सा गंदगी से ढक गया है। इस वजह से रोजाना लंबा जाम लग रहा है और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। वाहन फिसलने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

वाहन चालकों ने बताया कि निगम कचरे को हटाने के बजाय उसके सूखने का इंतजार कर रहा है। इस कारण गंदगी लंबे समय तक सड़क पर बनी रहती है। गाजीपुर रोड पर श्मशान घाट भी स्थित है और यह सड़क एनएच-9 से होते हुए कोंडली रोड से जुड़ती है। नोएडा की ओर जाने वाले लोग भी इस मार्ग का उपयोग करते हैं। सुबह-शाम गंदगी और जाम वाहन चालकों की परेशानी को और बढ़ा देते हैं।

जानवर बन रहे हादसों का कारण

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर फैली गंदगी में जानवर भी अक्सर मुंह मारते हैं। कई बार तो जानवर टहलते टहलते सड़क के बीचों-बीच आ जाते है जिससे कई बार आपस में वाहन भी टकरा जाते है। लगभग एक किलोमीटर तक सड़क का आधा हिस्सा कचरे और मिट्टी से ढका हुआ है। इससे पैदल चलने वाले लोग और वाहन चालक दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं।

गंदगी से बीमारी फैलने का भी खतरा

नगर निगम की इस लापरवाही से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। गंदगी के कारण बदबू फैल रही है और आसपास के घरों व दुकानों में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निगम जल्द से जल्द कचरे को हटाकर सड़क को साफ करे और जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाले।

लोगों ने बताया

अगर यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में सड़क पर हादसे और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है। निगम को गंदगी निकालने के तुरंत बाद ही कूड़े का उठान होना चाहिए। - रोहित राणा, राहगीर

जाम में खड़े खड़े घंटों बीत जाते है। निगम की जिम्मेदारी है कि वह सड़क और नालियों की सफाई समय पर सुनिश्चित करे ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। - नितेश, बाइक सवार

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कड़कड़ी मोड़ पर जाम मुक्ति ट्रायल: पहले दिन ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें