विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के कड़कड़ी मोड़ पर जाम मुक्ति ट्रायल: पहले दिन ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें

Published: Wed, 11 Mar 2026 03:06 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़ी मोड़ को जाम मुक्त बनाने हेतु यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी ने एक सप्ताह का ट्रायल शुरू ...और पढ़ें

कड़कड़ी मोड़ को जाम मुक्त करने की पहल शुरू, पहले दिन ही लगा जाम।

कड़कड़ी मोड़ को जाम मुक्त करने की पहल शुरू, पहले दिन ही लगा जाम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। विकास मार्ग को जाम मुक्त बनाने का कार्य पिछले एक साल से चल रहा है। इसी कड़ी में कड़कड़ी मोड़ को जाम मुक्त करने के लिए यातायात पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर एक सप्ताह का ट्रायल शुरू किया है।

सिग्नल को बंद करके, उसके पास ही कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के नीचे दो यू-टर्न बनाएं गए हैं। मंलगवार को पहले ही दिन ट्रायल की वजह से विकास मार्ग, विकास मार्ग एक्सटेंशन और स्वामी दयानंद मार्ग पर कड़कड़ी मोड़ से जगतपुरी और कड़कड़ी मोड़ से फ्लाईओवर के ऊपर तक जाम लगा।

विकास मार्ग पूर्वी दिल्ली को आइटीओ से जोड़ता है। इस मार्ग पर कई मार्केट हैं। वाहनों का दबाव अधिक है। यातायात पुलिस मार्च 2025 से विकास मार्ग को जाम मुक्त बनाने में जुटी है। उस वक्त के यातायात पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार रावल ने निर्माण विहार, प्रीत विहार और लक्ष्मी नगर मार्केट के सिग्नल को बंद करके यू-टर्न बनाए गए थे।

यह सिग्नल थोड़ी-थोड़ी दूरी पर थे। एक माह का ट्रायल सफल रहने के बाद व्यवस्था लागू कर दी थी। पुलिस का दावा है इससे विकास मार्ग व पटपड़गंज रोड पर जाम कम हुआ था। कड़कड़ी मोड़ पर सिग्नल होने से विकास मार्ग पर मोड़ के पास जाम लगा रहता था। यहां पर चार पांच सड़कों का यातायात आकर मिलता था, इससे जाम की स्थिति रहती थी।

ट्रायल के चलते पुलिस ने सिग्नल को बंद कर दिया है। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए दिशासूचक बोर्ड भी यहां लगाए गए हैं। पहले दिन ट्रायल की वजह से वाहन चालकों ने जाम का सामना किया। यातायात पुलिस ने बताया कि कड़कड़ी मोड के सिग्नल को बंद करवा दिया गया है। तीन जगह यू-टर्न बनाए गए हैं। उम्मीद जताई धीरे-धीरे व्यवस्था सुधरेगी।

बड़े वाहनों के मुड़ने व मलबे से लग रहा है जाम

कड़कड़ी मोड़ के पास पीडब्ल्यूडी की सड़क को लोगों ने अवैध मलबा साइट बनाया हुआ है। आधी सड़क मलबे से घिरी रहती है। यहां पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश शर्मा समेत कई अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन मलबा डलना बंद नहीं हुआ। पूर्वी जिला विकास समिति की बैठक में भी मुद्दा उठा था, नेताओं ने दावे किए थे व्यवस्था बदलेगी। इस मलबे व डीटीसी की बसों व बड़े वाहनों की वजह से ट्रायल के पहले दिन जाम लगा।

मधु विहार से कड़कड़डूमा जाने वालों को राजधानी एन्क्लेव से लेना होगा यू-टर्न

मधु विहार, हसनपुर डिपो, टेल्को पाइंट से आने वाले वाहन चालकों को अगर कड़कड़डूमा जाना है तो उन्हें कड़कड़ी मोड़ से बाएं लेना होगा। मोड़ से कुछ ही दूरी पर राजधानी एन्क्लेव के पास यू-र्टन बनाया गया है। वाहन चालकों को इस यू-टर्न का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए यू-टर्न से मुड़कर बाएं जाना होगा।

विकास मार्ग और मास्टर प्लान जाने वालों को लेना होगा यू-टर्न

कड़कड़डूमा व जगतपुरी के वाहन चालकों को विकास मार्ग व मास्टर प्लान रोड पर जाना होगा तो उनके लिए फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न बनाया गया है। मास्टर प्लान रोड पर जाने के लिए वाहन चालकों को राजधानी एन्क्लेव से यू-टर्न लेना होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लापता इन्फ्लुएंसर कारोबारी का शव मिला, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।