विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Weather: दिल्ली में फरवरी की शुरुआत रही सर्द, IMD ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Published: Sun, 01 Feb 2026 10:17 PM (IST)

दिल्ली में फरवरी की शुरुआत पिछले साल के मुकाबले ठंडी रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज ...और पढ़ें

दिल्ली में फरवरी की शुरुआत पिछले साल के मुकाबले ठंडी रही है। जागरण

दिल्ली में फरवरी की शुरुआत पिछले साल के मुकाबले ठंडी रही है। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में फरवरी की शुरुआत पिछले साल से अधिक ठंडी रही।

  2. पालम दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।

  3. सोमवार को हल्की धुंध और बादल छाए रहने का अनुमान।

स्टेट ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में फरवरी की शुरुआत पिछले साल के मुकाबले ज़्यादा ठंडी रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पिछले साल यह 26.2 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, यह सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार के बाद रविवार को कोई खास बारिश नहीं हुई। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज़्यादा है। नमी का स्तर 100 से 54 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली में पालम सबसे ठंडा इलाका रहा। वहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की से मध्यम धुंध का अनुमान लगाया है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। सतह पर हवाएं 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

रविवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

इलाका अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
सफदरजंग 24.6 12.1
पालम 22.6 10.6
लोधी रोड 23.7 11.8
रिज 23.6 12.1
आयानगर 23.0 11.6
राजघाट 22.9 12.5
मयूर विहार 21.6 11.4

यह भी पढ़ें: गैस चैंबर बनते शहरों का कैसे होगा सुधार? प्रदूषण नियंत्रण के बजट में 209 करोड़ की कटौती से पर्यावरणविद निराश