विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में रोज खप रहा 55 टन पनीर, ओखला मंडी में पकड़ा जा चुका है डिटर्जेंट से बना नकली पनीर

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:05 AM (IST)

दिल्ली में रोजाना 52-55 टन पनीर की खपत होती है, जिसकी आपूर्ति उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों से ...और पढ़ें

गोविंदपुरी सब्जीमंडी में रात में उतारा जा रहा मेरठ से आया पनीर। जागरण

गोविंदपुरी सब्जीमंडी में रात में उतारा जा रहा मेरठ से आया पनीर। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में प्रतिदिन 52-55 टन पनीर की आपूर्ति होती है।

  2. ओखला मंडी में 508 किलो नकली और डिटर्जेंट वाला पनीर जब्त।

  3. पनीर की गुणवत्ता और स्रोत की पारदर्शिता पर उठते सवाल।

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली के प्रमुख थोक बाजारों और मंडियों में रोजाना लगभग 52 से 55 हजार किलोग्राम (52-55 टन) पनीर की आपूर्ति हो रही है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों से आने वाला यह पनीर शहर के होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों और स्थानीय सब्जी दुकानों तक सप्लाई किया जाता है। हालांकि, पनीर की आवक और उसके स्रोत यानी वह कहां से आया है, इसे लेकर व्यापारी खुलकर जानकारी देने से बचते हैं।

ओखला मंडी: आपूर्ति में सबसे आगे, पकड़ा जा चुका है डिटर्जेंट वाला पनीर

  • दैनिक आवक: लगभग 20,000 किलो (कुल आवक का 38%)।

  • मुख्य स्रोत: अधिकांश सप्लाई हरियाणा (पलवल, मेवात आदि) से होती है।

  • खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ओखला मंडी में छापेमारी कर 508 किलो नकली और डिटर्जेंट से बना पनीर जब्त कर नष्ट किया था, साथ ही 22 नमूने भी लिए थे।

दिल्ली की अन्य प्रमुख मंडियों में पनीर की आवक

  • आजादपुर मंडी: प्रतिदिन 12,000 किलो (23%) पनीर पहुंचता है, जो मुख्य रूप से मेरठ और बुलंदशहर से आता है।

  • गाजीपुर मंडी: रोजाना 7,000 किलो (13%) आपूर्ति होती है, जो मेरठ-बुलंदशहर से आकर दिल्ली के साथ गाजियाबाद भी भेजी जाती है।

  • जनकपुरी मंडी: पलवल और मेवात से रोजाना 5,000 किलो पनीर आता है, जिसकी अधिकांश सप्लाई बड़े होटलों और रेस्टोरेंट को होती है।

  • यूसुफ सराय व अन्य केंद्र: यूसुफ सराय में गढ़मुक्तेश्वर (यूपी) से रोज 4,000-5,000 किलो पनीर पहुंचता है, जहां से एम्स, ग्रीन पार्क और 600 से अधिक रेस्टोरेंट-ढाबों में माल जाता है। इसके अलावा गोविंदपुरी, अलकनंदा, द्वारका और उत्तम नगर जैसे क्षेत्रों में भी रोजाना हजारों किलो खुला पनीर बिकता है।

300 से 360 रुपये प्रति किलो थोक भाव

स्थानीय रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के अनुसार, वे मंडियों व डेयरियों से 300 से 360 रुपये प्रति किलो के हिसाब से पनीर खरीद रहे हैं। दिल्ली के इस विशाल कारोबार में गुणवत्ता और स्रोत की पारदर्शिता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में महिलाओं के लिए ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था होगी आसान, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- BRICS Summit की सुरक्षा में दिल्ली की ऊंची इमारतों पर कमांडो का पहरा, सड़कों पर 100 से अधिक स्निफर डॉग्स तैनात