विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश के आसार; गर्मी से मिलेगी राहत; IMD ने बताया इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Published: Tue, 31 Mar 2026 05:10 AM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, साथ ही हल्की बारिश और 56 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने मंगलवार को छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में बारिश हो सकती है। अप्रैल का पहला पखवाड़ा ठंडा रहने की उम्मीद है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के आसार।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के आसार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। यह मुख्य रूप से दोपहर के दौरान था, क्योंकि शहर के कुछ हिस्सों में धूप खिली हुई थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और हल्की वर्षा दर्ज की गई। दिल्ली सहित एनसीआर में तेज हवाएं भी चलीं, जिसकी रफ्तार 56 किमी/घंटा तक पहुंच गई। मालूम हो कि सोमवार के लिए पहले से ही येलो अलर्ट था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अपराहन साढ़े चार बजे से शाम पांच बजे के बीच शहर के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 56 किमी प्रति घंटे तक दर्ज हुई। नोएडा में अधिकतम हवा की गति 50 किमी/घंटा दर्ज की गई। भारत मंडपम में 46 किमी, पूसा में 40 और पालम में 38 किमी /घंटा की रफ्तार दर्ज की गई।

विशेषज्ञों ने इन स्थितियों का कारण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन को बताया, जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा हुई।

छिटपुट बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए शहर के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है। अप्रैल माह की शुरुआत भी राहत भरी ही रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दो अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत पर असर डालना शुरू कर देगा, जिससे तीन और चार अप्रैल को शहर में वर्षा से हल्की वर्षा की संभावना है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 32-34 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके बाद छिटपुट वर्षा के कारण तापमान फिर से गिर सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ अप्रैल में भी जारी रहेंगे

स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि ये पश्चिमी विक्षोभ अप्रैल में भी जारी रहेंगे, जिससे अप्रैल का पहला पखवाड़ा काफी ठंडा रहेगा। उन्होंने कहा, “हम तीन और चार अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे वर्षा होगी। छह से नौ अप्रैल तक एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, इसलिए पहला पखवाड़ा फिर से काफी ठंडा रहेगा। अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन बादल छाए रहने और वर्षा के कारण यह फिर गिर जाएगा।”

सोमवार को दिल्ली के अलग अलग हिस्सों का तापमान (डिग्री से.) और वर्षा (शाम साढ़े पांच बजे तक मिमी में)

स्थान (Station) अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C) वर्षा (mm)
सफदरजंग 35.1 20.4 0.5
पालम 34.1 21.0 0.2
लोधी रोड 35.0 19.4 0.7
रिज 35.7 19.5 0.2
आयानगर 34.7 20.0 0.6
पूसा 33.5 19.1 0.5

यह भी पढ़ें- बिना ड्रॉ निकाले ही खत्म हुई समिति की बैठक, संवैधानिक संकट की ओर एमसीडी; विपक्ष ने कोर्ट जाने की दी धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।