विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI पहुंचा 300 के पार; NCR के शहरों का क्या है हाल?

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:46 AM (IST)

दिल्ली-NCR में प्रदूषण (Pollution) का कहर जारी है, जहां रविवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। 

एम्स दिल्ली के आसपास आज की सुबह ऐसी नजर आई। (फोटो - ANI के एक्स से ली गई।)

एम्स दिल्ली के आसपास आज की सुबह ऐसी नजर आई। (फोटो - ANI के एक्स से ली गई।)

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में।

  2. कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज।

  3. गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी AQI 200 के आसपास।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Pollution News: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज रविवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।

दिल्ली के आनंद विहार में आज सुबह करीब 5:30 बजे एक्यूआई 252 देखा गया, जबकि 6:40 मिनट पर यहां हवा में थोड़ा सुधार हुआ और एक्यूआई घटना 145 पहुंच गया। यह मध्यम श्रेणी में आता है।

एम्स दिल्ली के पास सबसे खराब रही हवा

इसके अलावा एम्स दिल्ली के आसपास सुबह करीब 6:50 बजे AQI 326 देखा गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। उधर, गाजियाबाद में सुबह एक्यूआई 200 के आसपास रिकॉर्ड किया गया। 

हरियाणा के गुरुग्राम की बात करे तो यहां पर भी आज सुबह एक्यूआई 200 के आसपास ही देखा गया है। हालांकि, यह भी खराब श्रेणी में आता है।

आज कहां कितना रहा AQI

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 251 खराब
अशोक विहार 244 खराब
बवाना दिल्ली 267 खराब
चांदनी चौक दिल्ली 304 बहुत खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 200 खराब
नोएडा सेक्टर-62 313 बहुत खराब
इंदिरापुरम गाजियाबाद 189 मध्यम
हापुड़ 114 मध्यम
गुरुग्राम सेक्टर-51 202 खराब

नोट: यह AQI के आंकड़े CPCB की वेबसाइट से लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से घुट रहा दम, AQI फिर पहुंचा 300 पार; न्यूनतम तापमान में भी गिरावट


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।