विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR को जहरीली हवा से थोड़ी राहत, AQI सुधरने पर हटा GRAP-3; लेकिन GRAP-2 और 1 अभी भी लागू

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:23 PM (IST)

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी हैं। ...और पढ़ें

दिल्ली एनसीआर से ग्रैप 3 की पाबंदिया हटीं, लेकिन हवा अभी भी सांस लेने लायक नहीं। फोटो: आर्काइव

दिल्ली एनसीआर से ग्रैप 3 की पाबंदिया हटीं, लेकिन हवा अभी भी सांस लेने लायक नहीं। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली-NCR से GRAP-3 की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटाई गईं।

  2. वायु गुणवत्ता सूचकांक 204 होने पर CAQM ने लिया निर्णय।

  3. प्रदूषण नियंत्रण हेतु GRAP-1 और GRAP-2 के नियम जारी रहेंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP के तीसरे चरण यानी GRAP-3 की पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) घटकर 204 पर पहुंच गया है। हालांकि, प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए GRAP-1 और GRAP-2 के तहत लागू प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेंगे।

AQI में सुधार के बाद लिया फैसला

आयोग की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के AQI में लगातार गिरावट का रुझान दर्ज किया गया है। इसे देखते हुए GRAP सब-कमेटी ने तीसरे चरण की पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है।

इससे दिल्ली-NCR में GRAP-3 के तहत लागू अतिरिक्त सख्त प्रतिबंधों से राहत मिलेगी।

GRAP-1 और GRAP-2 के नियम रहेंगे लागू

CAQM ने स्पष्ट किया है कि 30 अक्टूबर 2026 के आदेश के तहत लागू GRAP-1 और GRAP-2 के सभी नियम और प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। यानी GRAP-3 हटने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण के उपायों और निगरानी में ढील नहीं दी जाएगी।

6 नवंबर को लागू किया गया था GRAP-3

इससे पहले 6 नवंबर को दिल्ली का AQI 382 तक पहुंच गया था। आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने के अनुमान को देखते हुए CAQM ने पूरे दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू किया था।

अब वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद आयोग ने तीसरे चरण की पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में AQI के रुझान पर नजर रखी जाएगी और उसी के आधार पर आगे के फैसले लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 291 करोड़ की परियोजना को झटका, ग्रेप पाबंदियों के कारण 2027 तक टला डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।