रावण दहन के बाद दिल्ली-NCR की हवा बिगड़ी, दिल्ली का AQI 284 तो गाजियाबाद में बढ़ी चिंता; आगे कैसा रहेगा प्रदूषण?
रावण दहन और दशहरा के बाद दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता बिगड़ गई है। बुधवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 284 दर्ज ...और पढ़ें

नोएडा के सेक्टर-21 ए स्थित स्टेडियम में आयोजित रावण दहन को देखने उमड़ी भीड़। जागरण
HighLights
रावण दहन के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़ी।
दिल्ली का एक्यूआई 284 दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में त्योहारों की धमक के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) हमेशा ही चिंता की लकीरें गहरा देता है। रावण दहन और दशहरा का पावन पर्व मनाकर मंगलवार रात सोये लोगों को बुधवार सुबह प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ रहा है। दिल्ली की सुबह 284 एक्यूआई ने आने वाले दिनों में दूषित हवा को लेकर स्पष्ट संदेश दे दिया है। हालांकि, शासन-प्रशासन की तैयारियों वाले दावे अब बेमानी से साबित हो रहे हैं।
देर रात तक चौराहों पर रहा ट्रैफिक
बता दें कि दशहरा के अवसर पर पूरे दिल्ली-एनसीआर में रावण दहन के साथ ही तेज आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस बीच बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर आउटिंग के लिए निकले। ट्रैफिक जाम के चलते भी चौराहों पर गाड़ियां धुंआ उगलती रहीं। नतीजतन, इसका सीधा असर वायु की गुणवत्ता पर देखने को मिला। हालांकि, इस बार अक्टूबर में बारिश की वजह से एक्यूआई पिछले साल के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहा है।
-1792553023359.webp)
नोएडा में एक्यूआई 315 दर्ज
उधर, गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस जिले में 35 स्थानों पर रावण दहन और 200 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आदि आयोजित किया गया। आग से बचाव के लिए 250 अग्निशमनकर्मी और 26 गाड़ियां तैयार रहीं। शहर में दशहरे की धूम भी दिखी। देर रात तक सड़कें गुलजार रहीं। हालांकि, सुबह जब नींद खुली एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। 'एक्यूआई डॉट इन' वेबसाइट पर प्रदर्शित हो रहे आंकड़े चिंता का सबब हैं।
गाजियाबाद में एक्यूआई 388 पहुंचा, गुरुग्राम में भी गहराया
त्योहारों में गुलजार रहने वाले गाजियाबाद में भी वायु की गुणवत्ता में बड़ी गिरावट आई है। 'एक्यूआई डॉट इन' वेबसाइट के अनुसार, जनपद का एक्यूआई 388 पहुंच चुका है। यह दीपावली से पहले ही किसी चेतावनी से कम नहीं है।
उधर, गुरुग्राम में दशहरे की रात हुई आतिशबाजी का धुआं साइबर सिटी की हवा में जहर बनकर घुल गया। बुधवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 205 और मानेसर का 235 दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी है। दो दिन पहले तक 132 पर था आंकड़ा, अब 72 घंटे में 73 अंक उछल गया।
क्या है एक्यूआई का मानक?
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शून्य से पचास तक के एक्यूआई को अच्छी श्रेणी में गिना जाता है।
- 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक के एक्यूआई को मध्यम।
- 201 से 300 एक्यूआई को खराब।
- 301 से 400 को बहुत खराब।
- 401 से 500 एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में गिना जाता है। दिल्ली में पिछले साल हवा की गुणवत्ता जुलाई से ही खराब होनी शुरू हो गई थी।
यह भी पढ़ें- दशहरे के बाद दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ सकती है हवा, 'खराब' श्रेणी में पहुंच सकता है AQI
