विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरे के बाद दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ सकती है हवा, बुधवार से 'खराब' श्रेणी में पहुंच सकता है AQI

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:05 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में दशहरे के बाद वायु गुणवत्ता बिगड़ने की आशंका है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार दिल्ली का AQI बुधवार से खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. दशहरे के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ी।

  2. बुधवार से दिल्ली का AQI खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना।

  3. 1 नवंबर से दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान होगा लागू।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया गया। जगह-जगह पर रावण के पुतले का दहन करते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। हालांकि इसका सीधा असर वायु की गुणवत्ता पर देखने को मिला है।

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक दिल्ली का AQI बुधवार से खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। हालांकि आज राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है।

पिछले साल बेहतर रहा एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शून्य से पचास तक के AQI को अच्छी श्रेणी में गिना जाता है। वहीं 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक के AQI को मध्यम, 201 से 300 एक्यूआई को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 AQI को गंभीर श्रेणी में गिना जाता है। दिल्ली में पिछले साल हवा की गुणवत्ता जुलाई से ही खराब होनी शुरू हो गई थी। हालांकि इस बार अक्टूबर में बारिश की वजह से AQI पिछले साल के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहा है।

दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान लागू

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 1 नवंबर से विंटर एक्शन प्लान का एलान किया गया है। जिसके तहत दिल्ली में नो पीयूसी-नो फ्यूल लागू किया गया है। इसके अलावा निर्माण कार्य पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले BS-VI से नीचे के वाहनों पर भी रोक रहेगी।

हर साल दिल्ली में ठंड के मौसम में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। पंजाब और हरियाणा में जलने वाली पराली के कारण कभी-कभी स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है। हालांकि इस बार दिल्ली सरकार IIT के साथ मिलकर प्रदूषण को रोकने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- 50 साल पुराने ईदगाह ROB की मरम्मत शुरू: नई दिल्ली-आगरा रेल खंड पर जल्द ही मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी रद् या डायवर्ट