विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जैतपुर से आश्रम जाना है तो ध्यान दें! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की एक लेन अगले आदेश तक बंद, एडवाइजरी जारी

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:08 PM (IST)

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की जैतपुर पुश्ता रोड से महारानी बाग डीएनडी तक की एक लेन अगले आदेश तक के लिए बंद ...और पढ़ें

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की जैतपुर पुश्ता रोड से डीएनडी महरानीबाग आने वाली लेन की गई बंद। जागरण

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की जैतपुर पुश्ता रोड से डीएनडी महरानीबाग आने वाली लेन की गई बंद। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की एक लेन फिर बंद हुई।

  2. जैतपुर पुश्ता रोड से महारानी बाग डीएनडी तक बंद।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की सलाह दी।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की जैतपुर पुश्ता रोड से महारानी बाग डीएनडी तक की लेन सोमवार को एक बार फिर अगले आदेश तक के लिए बंद कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर इसकी जानकारी दी है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एनएचएआइ हाईवे का एक हिस्सा मदनपुर खादर में अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एडवाइजरी के अनुसार जैतपुर से सराय काले खां और आश्रम की ओर जाने वाले हाईवे के हिस्से को अगले आदेश तक बंद किया गया है।

आश्रम और सराय काले खां की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस प्रभावित हिस्से से न गुजरें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कालिंदी कुंज और मथुरा रोड के रास्ते होते हुए सर्विस रोड का इस्तेमाल करें।

वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

वाहन चालकों से अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने और सड़कों पर लगाए गए यातायात निर्देशों और संकेतकों का पालन करने की अपील की है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने और यात्रियों को दूसरे रास्तों से जाने में मदद करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में यातायात कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक आसान होगा सफर, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे 18 किमी एरिया में विकसित होगा ग्रीन कॉरिडोर, सौदर्यीकरण के लिए प्रशासन का फैसला