दिल्ली से बिहार के 18 रुटों पर सीधी बस सेवा शुरू, पटना-गया समेत देखें सभी स्टॉपेज की लिस्ट
दिल्ली से बिहार के 18 रुटों के लिए बस सेवा शुरू हुई है, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा।
-1795780266101_m.webp)
दिल्ली से बिहार के 18 शहरों के लिए बस सेवा शुरू। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
दिल्ली-बिहार के बीच 18 शहरों के लिए बस सेवा शुरू।
दिल्ली और बिहार सरकारों के बीच हुआ समझौता संपन्न।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाई।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली से बिहार के 18 रुटों के लिए बस सेवा शुरू होगी। इसके लिए शुक्रवार को दिल्ली सरकार और बिहार सरकार के बीच समझौता किया गया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डा से दिल्ली- बिहार बस सेवा को रवाना की। इस अवसर पर बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत और दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
बसों के प्रमुख पड़ाव इस प्रकार हैं:-
1. अररिया से दिल्ली: फोर्ब्सगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चकिया, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा और नोएडा।
2. बिहारशरीफ से दिल्ली: पटना, आरा, बक्सर, आजमगढ़, लखनऊ, आगरा और नोएडा।
3. भागलपुर से दिल्ली: मुंगेर, फतुहा, मोहनिया, वाराणसी, कानपुर, आगरा, नोएडा और दिल्ली।
4. बक्सर से दिल्ली: आजमगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और हापुड़।
5. दरभंगा से दिल्ली: मुजफ्फरपुर, आरा, मोहनिया, वाराणसी, फतेहपुर, इटावा, मथुरा, नोएडा और दिल्ली।
6. पूर्वी चंपारण से दिल्ली: मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, हावड़ा, मथुरा, नोएडा और दिल्ली
7. गया से दिल्ली: दाउदनगर, बक्सर, लखनऊ, नोएडा और दिल्ली।
8. गया से दिल्ली: औरंगाबाद, मोहनिया, कानपुर, इटावा, आगरा, नोएडा और दिल्ली।
9. किशनगंज से दिल्ली: पूर्णिया, बेगूसराय, आरा, मोहनिया, वाराणसी, कानपुर, मथुरा, नोएडा और दिल्ली।
10. मधुबनी से दिल्ली: दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, नोएडा और दिल्ली।
11. मुजफ्फरपुर से दिल्ली: मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा, नोएडा और दिल्ली।
12. मुजफ्फरपुर से दिल्ली: हाजीपुर, आरा, मोहनिया, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, नोएडा और दिल्ली।
13. नवादा से दिल्ली: गया, जीटी, डोभी, औरंगाबाद, चंदौली, आगरा, नोएडा और दिल्ली।
14. पटना से दिल्ली: आरा, बक्सर, लखनऊ, आगरा, मथुरा, नोएडा और दिल्ली।
15. पटना से दिल्ली: आरा, मोहनिया, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, आगरा, मथुरा, नोएडा और दिल्ली।
16. पटना से दिल्ली: छपरा, सिवान, आजमगढ़, लखनऊ, अलीगढ़, नोएडा और दिल्ली।
17. पटना से दिल्ली: मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा, नोएडा और दिल्ली।
18. पूर्णिया से दिल्ली: फोर्ब्सगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, नोएडा और दिल्ली।
यह भी पढ़ें- संसद सुरक्षा मामले के आरोपी मनोरंजन डी को मिलेगी बेल? जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब