संसद सुरक्षा मामले के आरोपी मनोरंजन डी को मिलेगी बेल? जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपित मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।
-1795778483633_m.webp)
संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपी मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा। फाइल फोटो
HighLights
हाई कोर्ट ने मनोरंजन डी की जमानत पर जवाब मांगा।
दिल्ली पुलिस को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश।
मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को निर्धारित।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 13 दिसंबर 2023 के संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपित मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।
अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी।
ट्रायल कोर्ट ने खारिज की थी याचिका
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगाया है। ट्रायल कोर्ट ने मनोरंजन को जमानत देने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोप तय करने पर ट्रायल कोर्ट का निर्णय एक दिसंबर को आ सकता है।