विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुसाइड नोट भेजा, फिर यूट्यूब पर अपलोड किया आखिरी वीडियो; दिल्ली में सिलिंडर ब्लास्ट में YouTuber की मौत

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:17 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 64 वर्षीय यू-ट्यूबर विजय की घर में आग लगने और सिलिंडर फटने से मौत ...और पढ़ें

तिलक नगर के शाहपुरा में लगी आग के बुझने के बाद जांच में मिला एक और सिलिंडर। जागरण

तिलक नगर के शाहपुरा में लगी आग के बुझने के बाद जांच में मिला एक और सिलिंडर। जागरण

HighLights

  1. पश्चिमी दिल्ली में 64 वर्षीय यू-ट्यूबर विजय की मौत।

  2. घर में आग लगने के बाद एलपीजी सिलिंडर फटा।

  3. पुलिस आत्महत्या और आग लगने के कारणों की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। तिलक नगर के शाहपुरा क्षेत्र में शनिवार तड़के 64 वर्षीय यू-ट्यूबर विजय की मौत हो गई। आग लगने के बाद मकान में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया। आग बुझाने के बाद अंदर तलाशी लेने पर विजय का बुरी तरह जला शव मिला।

घटना से कुछ समय पहले विजय ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर इसे अपना आखिरी वीडियो बताया था। इससे पहले उन्होंने व्हाट्सऐप पर सुसाइड नोट भी साझा किया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विजय कुछ समय से अवसाद में थे और उसने अपनी अकेली जिंदगी को आत्महत्या की वजह बताया था। वैसे पुलिस को अब तक उनका मोबाइल फोन नहीं मिला है।

80240245

कुछ वीडियो मिले है जिसकी जांच की जा रही है कि आग जानबूझकर लगाई गई या सिलिंडर फटने से हादसा हुआ।

पत्नी से हो चुका था तलाक

पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि विजय शाहपुरा, गली नंबर-11 में पिछले करीब पांच वर्षों से किराये के मकान में अकेले रह रहे थे और मूल रूप से ईस्ट आजाद नगर के रहने वाले थे। उसका पत्नी से तलाक हो चुका था और दोनों लंबे समय से अलग रहते थे।

विजय यूट्यूब पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर ब्लाग बनाकर अपलोड किया करते थे।वीडियो में विजय ने अपनी अकेली जिंदगी को आत्महत्या की वजह बताया। उन्होंने बताया है कि जीवन समाप्त करने का निर्णय अपनी इच्छा से लिया है।

परिवार को अंतिम संस्कार के कारण किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने की बात कही और कहा है कि उनकी मृत्यु के बाद किसी को परेशान न किया जाय। अपनी बेटी से उन्होंने अस्थियों को यमुना में विसर्जित करने की इच्छा जताई। वीडियो में बेटी के प्रति प्यार जताते हुए उन्होने कहा कि उसे बेटी की बहुत याद आती थी।

80240183

पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:26 बजे पुराने शाहपुरा, गली नंबर-11 स्थित मकान में आग और सिलिंडर फटने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग मकान के भूतल पर लगी थी। आग बुझने के बाद तलाशी के दौरान विजय का शव मिला। पड़ोसी प्रकाश चौहान ने शव की पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया।

फोन और यूट्यूब चैनल की जांच में जुटी पुलिस

दमकल विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार आग लगने के दौरान एलपीजी सिलिंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैली। पुलिस जांच कर रही है कि सिलिंडर आग लगने के बाद फटा या उसे जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया।

80240054

पुलिस विजय के मोबाइल फोन, व्हाट्सऐप चैट और यूट्यूब चैनल की जांच कर रही है। इससे सुसाइड नोट भेजने का समय, उसे भेजे गए व्यक्ति और आखिरी वीडियो अपलोड किए जाने के समय की जानकारी जुटाई जाएगी।

घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियां स्पष्ट होंगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और आकस्मिक आग, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: यूट्यूबर पत्नी की हत्या के बाद जमानत पर आया था पति, अज्ञात हमलावरों ने दरांती से वार कर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के यूट्यूबर ने अस्पताल में बनाई वीडियो... हुआ गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत