विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के यूट्यूबर ने अस्पताल में बनाई वीडियो... हुआ गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:55 PM (IST)

यूट्यूबर बिरजू मयाल को सरकारी अस्पताल में वीडियो बनाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यूट्यूबर बिरजू मयाल

यूट्यूबर बिरजू मयाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। सरकारी अस्पताल में घुसकर परेशान करने के आरोप में यूट्यूबर बिरजू मयाल को कोर्ट से जमानत मिल गई। सोमवार रात में ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी व उपज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने यूट्यूबर बिरजू मयाल पर इंटरनेट मीडिया में उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर धरना दिया था।

इस मामले में ब्लाक प्रमुख की पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने जांच की बात कहकर तहरीर रख ली थी। पुलिस ने दूसरे दिन सरकारी अस्पताल के सीएमएस तपन शर्मा की तहरीर पर बिरजू के विरुद्ध अस्पताल में आकर सरकारी कार्य में बाधा डालने व वीडियो बनाने की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर देर शाम उसे गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बिरजू को बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई।