विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'विदेश जैसा अनुभव लेकिन टिकट दाम कम करने की जरूरत', यमुना की लहरों में सैंकड़ों लोगों ने लिया क्रूज सफर का आनंद

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:37 PM (IST)

दिल्ली में यमुना नदी पर पहली बार क्रूज सफारी शुरू हुई। आज इसका पहला दिन था, जिसे लोगों ने 'विदेश ...और पढ़ें

दिल्ली यमुनाक्रूज का आनंद लेते लोग। फोटो-जागरण

दिल्ली यमुनाक्रूज का आनंद लेते लोग। फोटो-जागरण

HighLights

  1. यमुना नदी पर पहली बार क्रूज सफारी का आनंद।

  2. लोगों को मिला 'विदेश जैसा' रोमांचक अनुभव।

  3. यमुनापार क्षेत्र बना नया पर्यटन स्थल।

शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में यमुना का नाम आते ही एक अलग ही तस्वीर लोगों के सामने आ जाती थी। उसकी स्थिति देखकर लोग मुंह चढ़ाने लगते हैं। मंगलवार को जब दिल्ली वालों ने यमुना पर पहली बार क्रूज सफारी का आनंद लिया तो वह बोले कि विदेश वाला एहसास हो रहा हैं।

क्योंकि यमुना में क्रूज का सफर लोगों के लिए एक सपना था। जब यह सपना पूरा हुआ लोगों ने उसका आनंद लिया। यमुनापार को दिल्ली का सबसे पिछड़ा क्षेत्र कहा जाता हैं। इस नए पर्यटन क्षेत्र से यमुनापार के माथे से यह दाग धुल गया हैं।

पहले दिन सौ से अधिक लोगों ने लिया क्रूज का आनंद

इस क्रूज की दीवानगी बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में देखने को मिली। पहले ही दिन सौ से अधिक लोगों ने क्रूज का आनंद लिया। दीवाली की छुट्टियां चल रही हैं। काफी संख्या में लोगों ने नमो यमुना रिवर सफारी का आनंद लिया। इस क्रूज में एक एलईडी के साथ दो एसी लगे हुए हैं।

छठ का समय चल रहा हैं। छठी मैया के गीत क्रूज में बजाए जा रहे हैं। हर कोई इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते हुए नजर आया। हालांकि लोगों ने कहा कि क्रूज के शुल्क को 500 से घटाकर सौ या दो सौ रुपये रखना चाहिए, जिससे सभी आसानी से इसकी यात्रा कर सकें।

आसपास के छठ घाटों का भी हुआ कायाकल्प

सोनिया विहार से जगतपुर तक के क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने का सबसे बड़ा लाभ घाटों को हुआ है। सोनिया विहार, साढ़े तीन पुश्ता आदि के घाट साफ हो गए हैं। इस सप्ताह छठ पूजा भी शुरू हो रही है, ऐसे में व्रती साफ पानी और साफ घाट पर खड़े होकर अर्घ्य दे सकेंगे। क्रूज के लोकार्पण के दौरान घाटों पर खड़े होकर लोगों ने बधाई दी।

क्या है यमुना क्रूज की टाइमिंग और टिकट का दाम?

  • समय: सुबह दस से शाम छह बजे तक
  • नमो यमुना रीवर सफारी: 50
  • क्रूज : 500
  • जेट स्की: 1000
  • गेम्स: 50
नोट : टिकट प्रति व्यक्ति रुपयों में हैं। बच्चों का शुल्क क्रूज में 300 रुपये हैं। छह प्रकार के गेम्स हैं, प्रत्येक गेम के 50 रुपये हैं।

मैं जब सोनिया विहार थानाध्यक्ष था, खादर का यह क्षेत्र सुसाइड प्वाइंट था। बहुत अच्छा लगा यह पिकनिक स्पॉट बन गया हैं। क्रूज का पहला टिकट मैंने खरीदा। सरकार बदलाव ला रही हैं। हालांकि इसका किराया कुछ कम करना चाहिए जिससे सभी इसका आनंद ले सकें।
-वीरेंद्र पुंज, सेवानिवृत्त एसीपी दिल्ली पुलिस

दिल्ली से मेरठ अब ज्यादा दूर नहीं हैं। दिल्ली में यमुना को एक गंदा नाला ही देखा था। पहली बार सुना कि यमुना में क्रूज चल रहा हैं। मैं अपनी पत्नी के साथ पहले ही दून क्रूज सफारी करने पहुंच गया। फिल्म में ही क्रूज देखा था, पहली बार दिल्ली में इसका आनंद लिया। हालांकि 500 रुपये किराया काफी अधिक है, इसे सौ या दो सौ करना चाहिए।
-दानिश, पर्यटक

दीवाली की आफिस की छुट्टियां चल रही हैं। यमुनापार में ऐसा कोई स्पाट नहीं था जहां परिवार के साथ जाया जा सके। पहले ही दिन क्रूज की सफारी करके आनंद आ गया। दिल्ली बदल रही हैं। पर्यावरण के साथ ही लोगों को नया पिकनिक स्पाट मिल गया हैं। हालांकि प्ले जोन और क्रूज का किराया कम करना चाहिए।

- आशीष, पर्यटक

पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा हैं। क्रूज में लाइफ गार्ड की तैनाती की गई हैं। शाम के वक्त लेजर शो भी होगा। दिल्ली में यमुना में यह सुविधा शुरू करके अद्भुत लग रहा हैं।
-गौरव गर्ग, चेयरमैन एमजी स्काई एडवेंचर

यह भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दी सौगात, 15 लाख परिवारों को मिला मुफ्त LPG सिलिंडर, खातों में भेजे ₹142 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।