विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना सफाई के लिए दिल्ली में बड़ा प्लान, नए STP और पुराने प्लांट होंगे अपग्रेड; खर्च होंगे ₹1090 करोड़

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:25 AM (IST)

यमुना की सफाई के लिए गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने हेतु 1090 करोड़ रुपये से सीवेज उपचार ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. यमुना सफाई हेतु 1090 करोड़ से एसटीपी अपग्रेड होंगे।

  2. उपराज्यपाल ने जल बोर्ड की परियोजनाओं की समीक्षा की।

  3. 114 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क कार्य पूर्ण।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना की सफाई के लिए गंदे पानी को नदी में जाने से रोकना होगा। इसके लिए नए सीवेज उपचार संयंत्र स्थापित (एसटीपी) स्थापित किए जा रहे हैं। पुराने (एसटीपी) को अपग्रेड करने का भी कार्य चल रहा है, इसके लिए लगभग 1090 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन परियोजनाओं के साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल आपूर्ति व यमुना सफाई से संबंधित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2012 करोड़ रुपये की लागत से 114 अनधिकृत कआलोनियों में सीवर नेटवर्क का काम पूरा हो चुका है, जबकि इन क्षेत्रों में 1,28,633 घरों को घरेलू सीवर कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

276 कॉलोनियों में चल रहा है सीवर नेटवर्क का काम

276 कालोनियों में सीवर नेटवर्क का काम फिलहाल चल रहा है, जबकि 647 अनधिकृत कालोनियों में लगभग 5,44,680 घरों को घरेलू सीवर कनेक्शन प्रदान करने की प्रक्रिया चल रही है।

उपराज्यपाल ने सीवर नेटवर्क की कमी वाले क्षेत्रों से सेप्टेज सफाई मशीनों की तैनाती कर गंदगी को सीवेज उपचार संयंत्र तक ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि सभी क्षेत्रों में सीवर लाइन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें- भदोही में 127 करोड़ से तीन जगह लगेगा वाटर प्यूरीफाई प्लांट, 25 MLD क्षमता का होगा संयत्र

यह भी पढ़ें- 13 करोड़ की लागत से बनेगा 7 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी, सोहना के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत