विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ऑफिस जा रही युवती रैपिडो बाइक से गिरी, ट्रक की चपेट में आने से मौत

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:11 PM (IST)

करावल नगर की एक युवती की नंद नगरी फ्लाईओवर पर रैपिडो बाइक से गिरने के बाद ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटनास्थल की तस्वीर। जागरण

घटनास्थल की तस्वीर। जागरण

HighLights

  1. युवती रैपिडो बाइक से नंद नगरी फ्लाईओवर पर गिरी।

  2. गिरने के बाद ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई।

  3. हादसे के समय युवती ने हेलमेट नहीं पहना था।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। करावल नगर से गाजियाबाद नौकरी पर जा रही एक युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवती रैपिडो बाइक पर सवार थी। नंद नगरी फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अचानक वह बाइक से नीचे गिर गई।

इसी दौरान बराबर से गुजर रहे ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय युवती ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। ज्योति नगर थाना पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान नवीन के रूप में हुई है।

मृतका की पहचान करावल नगर निवासी एकता के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद स्थित दूध की एक कंपनी में नौकरी करती थी। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:46 बजे एकता रैपिडो बाइक से करावल नगर से गाजियाबाद के लिए निकली थी।

बाइक फ्लाईओवर पर चढ़ रही थी तभी गिरी एकता

जब बाइक नंद नगरी फ्लाईओवर पर चढ़ रही थी, तभी अचानक एकता नीचे गिर गई। इसी दौरान बराबर में चल रहे ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है क्या रैपिडो वाले ने अचानक कट मारा था जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें- न पासपोर्ट न वीजा, बस विदेश की जिद...जवानों को धक्का देकर IGI एयरपोर्ट में घुसा सोनीपत का एथलीट; Video Viral

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।