विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Winter Session: 18 से 23 दिसंबर तक चलेगा दिल्ली विधानसभा का सत्र, विकास योजनाओं पर होगा मंथन

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:14 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का हुआ एलान। फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का हुआ एलान। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक चलेगा।

  2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में विकास योजनाओं पर मंथन होगा।

  3. उपराज्यपाल से मिलकर राजधानी के विकास पर चर्चा की गई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस दौरान दिल्ली के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जरूरी फैसले लेने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोक निवास में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात कर आगामी विधानसभा सत्र और राजधानी के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप दिल्ली को आधुनिक सुविधाओं, मजबूत बुनियादी ढांचे और बेहतर जीवन स्तर के साथ विश्वस्तरीय राजधानी बनाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में कभी CM की कुर्सी गई, कभी विधानसभा ही खत्म हुई; क्‍यों और कैसे बदली सत्ता? पढ़ें 70 साल की पूरी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।