विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान का एलान, बाहरी राज्यों से आने वाले BS-VI से नीचे के वाहनों की एंट्री पर लगेगा बैन

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:20 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 'विंटर एक्शन प्लान' की घोषणा की है। इस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली सरकार ने 'विंटर एक्शन प्लान' की घोषणा की।

  2. उत्सर्जन मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर रोक।

  3. 'नो PUC, नो फ्यूल' नीति 1 नवंबर से लागू होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदुषण की समस्या से निपटने के लिए 'विंटर एक्शन प्लान' की घोषणा कर दी गई है।

इस प्लान के मुताबिक उत्सर्जन मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों पर रोक लग जाएगी। साथ ही 'नो PUC, नो फ्यूल' नीति और निर्माण कार्यों पर पाबंदियां लगाने की तैयारी है। 'नो PUC, नो फ्यूल' 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहने का एलान है।

क्या है 'नो PUC, नो फ्यूल' नीति?

दिल्ली सरकार की इस नीति के तहत उन वाहनों को फ्यूल नहीं दिया जाएगा, जिनके पास 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल' (PUC) सर्टिफिकेट नहीं होगा।

इसके अलावा प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली के बाहर से आने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी जो BS-VI उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते हैं। धूल से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए निर्माण कार्य भी पाबंदियां लगाई जाएगी।

AI-सक्षम कैमरों से की जाएगी निगरानी

दिल्ली में उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए AI-सक्षम कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। इतना ही नहीं कार्य योजना में 50% कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' दिया जाएगा।

हर साल दिल्ली में दीवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस बार रेखा गुप्ता की सरकार ने इससे निपटने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। जिसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली में साफ हवा सुनिश्चित करना है।

प्रदूषण से निपटने में IIT देगा साथ

सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए मशीनीकृत सड़क सफाई के विस्तार को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत लगभग 609 किलोमीटर की सड़क को मशीन से साफ किया जाएगा। इसके अलावा PM2.5 और PM10 प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने के लिए आइआइटी दिल्ली के साथ एक डील को भी मंजूरी दी गई है।

जिसके तहत वाहनों से निकलने वाले धुएं की जांच की जाएगी और अलग-अलग समय पर इसके डिटेल्स निकाले जाएंगें। इसके बाद उसी हिसाब से इलाके में प्रदूषण को नियंत्रित करने पर जोर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा वर्ल्ड क्लास रिवरफ्रंट, पल्ला से कालिंदी कुंज तक 2 चरणों में बदलेगी तस्वीर