विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 15 साल पुराने वैवाहिक संबंध का दर्दनाक अंत, पत्नी की गला काटकर हत्या; आरोपी पति फरार

Published: Sat, 13 Jun 2026 08:09 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में एक महिला रुखसार की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ...और पढ़ें

गांधीनगर में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई।

गांधीनगर में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई।

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में महिला की हत्या।

  2. धारदार हथियार से गला काटकर की गई हत्या।

  3. आरोपी पति खालिद घटना के बाद से फरार।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गांधीनगर थाना क्षेत्र की चंद्रपुर कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रुखसार (पत्नी खालिद) के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति खालिद फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, रुखसार और खालिद की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपित पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- त्रिलोकपुरी में घायल मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, दुष्कर्म की आशंका; पुलिस जांच में जुटी