विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज दिल्ली में बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद

Published: Sat, 18 Jul 2026 03:57 PM (IST)

दिल्ली में उमस भरी गर्मी जारी है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ...और पढ़ें

दिल्ली में उमस भरी गर्मी जारी है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जागरण

दिल्ली में उमस भरी गर्मी जारी है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में उमस भरी गर्मी जारी, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक।

  2. मौसम विभाग का येलो अलर्ट, हल्की वर्षा की संभावना पर उमस रहेगी।

  3. गर्मी से बिजली की खपत बढ़ी, मांग 8400 मेगावाट पार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। उमस भरी गर्मी जारी रही। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी अधिक हो रही है। शुक्रवार को पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक न्यूनतम ताप 31 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को यह कम होकर 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दोपहर तक मौसम में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट और बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार व रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर तक 30 किलोमीटर तक हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा होगी। लेकिन उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

वहीं, शनिवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 29.2 डिग्री सेल्सियस, पालम में 28.8तापमान डिग्री सेल्सियस, अयानगर में 29.4डिग्री सेल्सियस और रिज स्टेशन पर26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है।

कई इलाकों का तापमान और बिजली की रिकॉर्ड मांग

बिजली की अधिकतम मांग शुक्रवार को 84 सौ मेगावाट के ऊपर पहुंच गई थी। मध्यरात्रि में भी मांग आठ हजार मेगावाट से अधिक रही।

यह भी पढें: AIIA और IIT दिल्ली के बीच MoU अगले 5 साल के लिए बढ़ा, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान में रिसर्च को मिलेगी गति