दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश के आसार नहीं; धूप और उमस करेगी परेशान
राजधानी दिल्ली में सोमवार को बारिश के आसार नहीं हैं, अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन वर्षा ...और पढ़ें

सोमवार को बढ़ती उमस के बीच बारिश के आसार बहुत कम बताए जा रहे हैं। एआई इमेज
HighLights
दिल्ली में सोमवार को बारिश की संभावना नहीं।
अगले 2-3 दिन आंशिक बादल, उमस रहेगी।
वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को शहर में बारिश होने के आसार नहीं हैं। अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा के लिए दिल्लीवासियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा।
तेज धूप और बढ़ती उमस करेगी परेशान
सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन भर बादलों की आवाजाही के बावजूद बीच-बीच में कड़क धूप खिलेगी। धूप और नमी का यह संयोजन दिन के समय लोगों के लिए खासी उमस और बेचैनी का कारण बन सकता है।
संतोषजनक श्रेणी में हवा की गुणवत्ता
मौसम के इस मिजाज के बीच दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार बना हुआ है। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे एनसीआर के आसपास के शहरों में भी हवा की स्थिति 'संतोषजनक' से 'मध्यम' श्रेणी के बीच बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल वायु गुणवत्ता के स्तर में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
