विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather News: दिल्ली में इस साल ठंडा रहा अक्टूबर का महीना, जमकर बरसे बादल भी

By sanjeev GuptaEdited By: JP Yadav
Published: Wed, 02 Nov 2022 04:50 AM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2022 06:07 AM (IST)

अक्टूबर के महीने में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री जबकि न्यूनतम रहा 0.6 डिग्री कम रहा। अक्टूबर माह ...और पढ़ें

इस बार अक्टूबर महीने में ठीक ठाक बारिश हुई। फोटो प्रतीकात्मक
इस बार अक्टूबर महीने में ठीक ठाक बारिश हुई। फोटो प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। इस साल अक्टूबर वायु गुणवत्ता के लिहाज से तो अपेक्षाकृत साफ रहा ही, बरसात और तापमान की दृष्टि से ठंडा भी रहा। माह का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री जबकि न्यूनतम 0.6 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। 1956 के बाद इस बार 66 सालों में सबसे ज्यादा बरसात भी देखने को मिली।

आंकड़ों ने बताई सारी कहानी

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है जबकि इस वर्ष रिकार्ड हुआ 1.3 डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस। महीने भर में 20 दिन यह सामान्य स्तर के लगभग, नौ दिन सामान्य से नीचे और केवल तीन दिन सामान्य से अधिक रहा।

अक्टूबर में सिर्फ एक दिन सामान्य न्यूनतम तापमान

अक्टूबर का औसत न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस है जबकि इस वर्ष रिकार्ड हुआ 0.6 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस। माह भर में 23 दिन यह सामान्य स्तर के लगभग, सात दिन सामान्य से नीचे एवं सिर्फ एक दिन सामान्य से अधिक रहा।

अक्टूबर में खूब बरसे बादल

29 सितंबर को दिल्ली से मानसून की विदाई होने के बावजूद अबकी बार अक्टूबर में बादल भी खूब बरसे। 1956 के बाद 66 सालों में इस अक्टूबर में सबसे ज्यादा वर्षा हुई। माह की सामान्य बरसात है 15.1 मिमी जबकि इस साल दर्ज की गई 128.6 मिमी बरसात। 24 घंटे के दौरान 74.3 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई। माह भर में छह दिन बरसात दर्ज की गई।

मंगलवार को भी दिन का तापमान ज्यादा, रात का रहा कम

मंगलवार को भी दिल्ली में दिन भर स्माग की हल्की परत देखने को मिली। इस दौरान हल्की धूप भी खिली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 96 से 40 प्रतिशत रहा।

बुधवार को भी सुबह होगी धुंध

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने लगेगी और यह 30 डिग्री के आसपास आ जाएगा।  

Delhi Pollution News: दिल्ली सरकार 10 बिंदुओं पर फोकस कर लगाएगी वायु प्रदूषण पर लगाम

वायु प्रदूषण से हेल्थ इमरजेंसी की ओर बढ़ रही दिल्ली, कांग्रेस की LG से मांग; कुछ समय के लिए बंद कर दें स्कूल