विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम रहेगा सुहावना, बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर यलो अलर्ट

Published: Mon, 01 Jun 2026 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2026 06:45 AM (IST)

दिल्ली में मई की ठंडी विदाई के बाद जून के पहले सप्ताह में भी मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

दिल्ली में मई की ठंडी विदाई के बाद जून के पहले सप्ताह में भी मौसम सुहावना रहेगा।

दिल्ली में मई की ठंडी विदाई के बाद जून के पहले सप्ताह में भी मौसम सुहावना रहेगा।

HighLights

  1. जून के पहले सप्ताह में दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना।

  2. धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना।

  3. सोमवार-मंगलवार के लिए मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मई की ठंडक भरी विदाई के बाद जून के पहले सप्ताह में भी दिल्ली पर मौसम की मेहरबानी बनी रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान तेज धूल भरी आंधी, हल्की वर्षा और गर्जन वाले बादल बनने जैसी मौसमी घटनाओं का दौर बीच-बीच में आता रहेगा। इसी के मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

इस बीच रविवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य की तुलना में तीन से छह डिग्री तक कम दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही और हल्की धूप के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 से 51 प्रतिशत रहा।

राजस्थान और मध्य पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव

भीषण गर्मी वाले मई के आखिर और जून के प्रारंभ में बने हुए इस ठंडे मौसम का कारण विशेषज्ञों ने राजस्थान और मध्य पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी वर्षा और गर्जन वाले बादलों को बताया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 'दिल्ली व एनसीआर में वर्षा और बादलों की आवाजाही राजस्थान और मध्य पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण है।'

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार और मंगलवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, बुधवार और गुरुवार को भी तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा।

रविवार को दिल्ली में विभिन्न इलाकों का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

स्थान अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
सफदरजंग 35.8 23.3
पालम 35.5 21.0
लोधी रोड 34.7 22.2
रिज 35.1 21.6
आयानगर 34.4 22.5

यह भी पढ़ें- साकेत हादसा: लौटना था कामयाबी के साथ, लेकिन इस कदर लौटे कि नम हो गईं सबकी आंखें