विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, अगले दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी

Published: Sat, 02 May 2026 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2026 10:32 PM (IST)

दिल्ली में शनिवार को तापमान बढ़ने के बाद, रविवार और सोमवार को तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान ...और पढ़ें

रविवार को बादल छाए रहेंगे और दोपहर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। (AI Generated Image)

रविवार को बादल छाए रहेंगे और दोपहर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई। दो दिन पहले हल्की वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आई थी। रविवार और सोमवार को फिर से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है।

दोनों दिन तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 3.1 डिग्री और सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से तो 0.7 डिग्री कम है लेकिन पिछले दिन की तुलना में 2.2 डिग्री अधिक है।

दिल्ली के सभी मौसम स्टेशनों ने भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इसी तरह की वृद्धि दर्ज की गई।

कल हो सकती है बारिश 

आइएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

रविवार को बादल छाए रहेंगे और दोपहर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम स्टेशन न्यूनतम (°C) अधिकतम (°C)
सफदरजंग 25.9 38.6
पालम 23.6 38.0
लोधी रोड 24.8 37.0
रिज 23.7 37.4
आयानगर 25.6 38.3

यह भी पढ़ें- जेठ महीने की दोपहरी में सूर्यदेव दिखाएंगे अपनी ताकत, आने वाला है नौतपा, न दिन और ना रात में मिलेगा चैन

यह भी पढ़ें- बिहार में मौसम का यू-टर्न: तेज आंधी-बारिश और बिजली का खतरा, 6 मई तक हाई अलर्ट जारी