विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: बिहार में तेज आंधी-बारिश और बिजली का खतरा, 6 मई तक हाई अलर्ट जारी

Published: Sat, 02 May 2026 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2026 10:07 PM (IST)

बिहार में अचानक मौसम बदलने से आंधी, बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी है, जिससे गर्मी से राहत मिली है ...और पढ़ें

बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी

बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी

HighLights

  1. बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात का सिलसिला।

  2. मौसम विभाग ने 6 मई तक हाई अलर्ट जारी किया।

  3. लोगों को सुरक्षित रहने और सतर्क रहने की सलाह।

संवाद सूत्र,एकमा (सारण)। बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात का सिलसिला लगातार जारी है। बदलते मौसम के बीच लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं खतरे भी बढ़ गए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने पूरे बिहार में 6 मई तक बारिश और आंधी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग ने खास तौर पर वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

गर्मी से राहत, लेकिन खतरा बरकरार

बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन अचानक मौसम बदलने की आशंका बनी हुई है।

कई जिलों में बारिश की संभावना

पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में मौसम ठंडा रहने के आसार हैं।

आंधी और वज्रपात से नुकसान की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर आंधी-पानी और वज्रपात से नुकसान भी हो सकता है। पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

विभाग ने खुले स्थानों पर न जाने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

आने वाले दिनों में फिर बढ़ सकता है तापमान

हालांकि फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच सतर्क रहना जरूरी है।