विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cold Wave in Delhi: दिल्लीवासियों को सर्दी से मिली थोड़ी राहत, लेकिन आज से फिर कहर बरपाएगी शीतलहर

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 14 Jan 2023 12:03 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2023 08:09 AM (IST)

पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल दिल्ली में ठंड और कोहरे से राहत बरकरार है। आलम यह है कि दिल्ली ...और पढ़ें

छह दिन से लगातार बढ़ रहा पारा, रविवार से पड़ेगी कड़ाके की ठंड; फिर चलेगी शीत लहर
छह दिन से लगातार बढ़ रहा पारा, रविवार से पड़ेगी कड़ाके की ठंड; फिर चलेगी शीत लहर

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत मिल गई है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है।तापमान में भी गिरावट होने के आसार है और ठंड भी बढ़ेगी। इस सर्दी के बीच लोगों ने अलाव ताप कर सर्दी के सतम से छुटकारा पाने की कोशिश की। 

Delhi | Cold wave grips the national capital, people sit around bonfires to get relief.

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 63 से 97 प्रतिशत रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस के लिहाज से पालम जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस की दृष्टि से रिज दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके रहे।

शुक्रवार को कोहरे से मिली राहत

शुक्रवार को राजधानी में घने कोहरे से भी कुछ राहत मिली। इस वजह से दृश्यता में भी सुधार बरकरार रहा। सुबह साढ़े आठ बजे पालम और सफदरजंग दोनों ही जगह दृश्यता का स्तर 500 मीटर रहा। हालांकि शुक्रवार को भी कोहरे का असर हवाई और ट्रेन सेवा पर बना रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी सुबह के समय मध्यम श्रेणी का कोहरा होगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 21 एवं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसके बाद रविवार से फिर तापमान में गिरावट का रुख देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक आ जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanjhawala Case: गृह मंत्रालय के निर्देश पर केस में जुड़ी हत्या की धारा, अब दिल्ली पुलिस के सामने है ये चुनौती

पिछले छह दिनों के दौरान दिल्ली के न्यूनतम तापमान में लगभग आठ डिग्री का इजाफा हुआ है। आठ जनवरी को यह 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो कि इस सीजन में सबसे कम रहा था। इसके बाद से इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई है।

इस तरह सेबढ़ा तापमान

08 जनवरी - 1.9 डिग्री सेल्सियस

09 जनवरी - 3.8 डिग्री सेल्सियस

10 जनवरी - 6.4 डिग्री सेल्सियस

11 जनवरी - 5.9 डिग्री सेल्सियस

12 जनवरी - 9.3 डिग्री सेल्सियस

13 जनवरी - 9.8 डिग्री सेल्सियस

ठंड के चलते येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन बाद दिल्ली पर फिर से ठंड और कोहरे का सितम शुरू होने वाला है। इसके चलते दिल्ली एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ सकती है। मौसम विभाग ने 17, 18 और 19 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में भी पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की ठंडक रविवार से उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ उत्तर भारत को भी कंपकंपाएगी। राजस्थान के चुरू एवं सीकर में तो न्यूनतम तापमान माइनस में चले जाने का अनुमान है। वहां पर माइनस दो डिग्री तक तापमान रह सकता है। 15 से 19 जनवरी के मध्य उत्तर पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 15, 16 और 17 जनवरी को उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।