विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बूंदाबांदी से ठंडी हुई दिल्ली-NCR की सुबह, तापमान लुढ़का; क्या है IMD का ताजा अपडेट?

Published: Mon, 23 Mar 2026 06:10 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Mar 2026 07:30 AM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे सुबह ठंडी रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी।

  2. तापमान में गिरावट, अधिकतम 30 और न्यूनतम 16 डिग्री।

  3. हवा की गुणवत्ता सुधरकर मध्यम श्रेणी में आई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम के बदले मिजाज के बीच सोमवार को फिर से दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। सुबह-सुबह ही हल्की बूंदाबांदी शुरी हो गई।

IMD ने सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इससे पहले इसी महीने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों बारिश हो चुकी है।

न्यूनतम तापमान 1.7 कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 38 प्रतिशत रहा।

सबसे कम अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री मुंगेशपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिज क्षेत्र का रिकॉर्ड किया गया।

दूसरी ओर मौसम में बदलाव का असर अब हवा की गुणवत्ता पर भी दिखने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 119 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

दिल्ली वालों को गर्मी से मिलेगी राहत

राजधानी में पिछले दिनों हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी और तापमान में बदलाव के चलते प्रदूषक कणों का जमाव कम हुआ है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दिन में हल्की गर्माहट और साफ आसमान भी इस सुधार की बड़ी वजह मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में लोगों को फिलहाल मिलेगी गर्मी से राहत, सोमवार को हल्की बारिश की संभावना

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हवा की गति इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में प्रदूषण और कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक जमकर बरसेंगे बादल, 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।