दिल्ली में कल छाएगी धुंध, 14 डिग्री तक गिर सकता है पारा; IMD ने दिया मौसम अपडेट
दिल्ली में 4 नवंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि सुबह और रात में धुंध छाए रह सकते ...और पढ़ें

दिल्ली में कल छाएगी धुंध। फोटो-दैनिक जागरण
HighLights
दिल्ली में गुलाबी ठंड की हुई एंट्री, मौसम सुहावना।
4 नवंबर को साफ मौसम, सुबह हल्की धुंध संभव।
अगले 7 दिन तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 नवंबर को आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय आसमान में धुंध नजर आ सकती है।
मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि तापमान में गिरावट आने की वजह से रात में ठंड महसूस हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में सुहावना रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। दिन में धूप निकलने के कारण मौसम सुहावना रहेगा।
साथ में चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं मौसम को और भी ज्यादा खुशनुमा बनाएंगी। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के सभी जिलों के साथ-साथ एनसीआर में भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।
मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग की ओर से अगले 7 दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। IMD की ओर से जारी जारी बुलेटिन के मुताबिक उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी वायु ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अभी भी बना हुआ है।