दिल्ली में कल छाएगा हल्का कोहरा, क्या तापमान में भी आएगी गिरावट? IMD ने दिया मौसम अपडेट
दिल्ली में शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, सुबह कुछ स्थानों पर धुंध और कोहरा छा सकता है।

दिल्ली में कल का मौस्म। फोटो- एआई जेनरेटेड
HighLights
शनिवार को दिल्ली में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
सुबह धुंध और कोहरा, दोपहर में आसमान साफ रहेगा।
नवंबर अंत तक दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध और कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दोपहर में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज के मौसम के मुकाबले दिल्ली में शनिवार को हल्की ठंड महसूस हो सकती है। खासतौर पर सुबह के समय में दक्षिण-पूर्वी दिशा में चलने वाली हल्की हवाएं मौसम को सुहावना बनाएगी। हालांकि रात में हवाएं धीमी हो जाएंगी, जिससे मौसम फिर से सामान्य महसूस होगा।
दिल्ली में कब बढ़ेगी ठंड?
IMD की ओर से दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के जिलों में भी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि महीने के अंत यानी 29 से 30 नवंबर के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान नीचे आ सकता है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।