विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कल सुबह छाएगी धुंध, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:53 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली का मौसम। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली का मौसम। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. मंगलवार को दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा, बारिश नहीं।

  2. सुबह कुछ इलाकों में हल्की धुंध, दिन में साफ आसमान।

  3. बुधवार से तापमान में गिरावट, दिल्ली में बढ़ेगी ठंड।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कल यानी मंगलवार को दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा और IMD की ओर से बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार की सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और धूप खिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने क्या कहा?

IMD के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है, लेकिन बुधवार को तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

दिल्ली में कब बढ़ेगी ठंड?

दिल्ली में कल सुबह उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवाएं चलने की उम्मीद है। दिल्ली के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। कुल मिलाकर दिल्लीवासियों के लिए कल के दिन मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। बुधवार से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे अधिक ठंड का अहसास होगा।

यह भी पढ़ें- कदीमी मस्जिद पर दिल्ली हाई कोर्ट में बहस, वक्फ बोर्ड ने 1991 के कानून का दिया हवाला, जानें सरकार के वकील का जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।