विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कदीमी मस्जिद पर दिल्ली हाई कोर्ट में बहस, वक्फ बोर्ड ने 1991 के कानून का दिया हवाला, जानें सरकार के वकील का जवाब

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:11 PM (GMT+05:30)

दिल्ली वक्फ बोर्ड ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत कृषि भवन परिसर में स्थित 149 साल पुरानी कदीमी मस्जिद को हटाने की केंद्र सरकार की योजना का दिल्ली हाई कोर्ट में विरोध किया है।

कृषि भवन में स्थित कदीमी मस्जिद। फोटो-जागरण

कृषि भवन में स्थित कदीमी मस्जिद। फोटो-जागरण

HighLights

  1. वक्फ बोर्ड ने कृषि भवन मस्जिद हटाने का विरोध किया।

  2. मस्जिद 149 साल पुरानी, ऐतिहासिक-धार्मिक महत्व का हवाला।

  3. केंद्र सरकार ने सरकारी परिसर में धार्मिक ढांचा अस्वीकार्य बताया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत कृषि भवन परिसर में स्थित कदीमी मस्जिद को हटाने की केंद्र सरकार की योजना का दिल्ली वक्फ बोर्ड ने विरोध किया है।

एक याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल हलफनामा में वक्फ बोर्ड ने कहा कि यह मस्जिद 149 साल से भी अधिक पुरानी है, इसलिए इसके ऐतिहासिक और धार्मिक स्वरूप को संरक्षित किया जाना चाहिए।

वक्फ बोर्ड ने पूजा स्थल अधिनियम का दिया हवाला

न्यायमूर्ति अनीश दयाल की पीठ के समक्ष दाखिल हलफनामा में वक्फ बोर्ड ने कहा कि मस्जिद के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए वक्फ बोर्ड ने पूजा स्थल अधिनियम-1991 का भी हवाला दिया है।

वहीं, याचिका पर पूर्व में जवाब दाखिल कर तर्क दिया था कि केंद्र सरकार के कार्यालय परिसर के भीतर किसी स्थायी धार्मिक ढांचे का होना या उसे बनाए रखना स्वीकार्य नहीं है और यह इसके धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के विपरीत है।

सरकार के तर्क का बोर्ड ने किया विरोध

वक्फ बोर्ड ने सरकार के इस तर्क को गलत बताया। याचिकाकर्ता मोहम्मद यासिर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने आग्रह किया कि सरकार को मस्जिद तक लोगों की पहुंच में कोई बाधा नहीं डालनी चाहिए।

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सालिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने कहा कि मैं कुछ नहीं बोलूंगा। वे यहां जो चाहें पढ़ सकते हैं।

इस पर अदालत ने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक मस्जिद तक लोगों की पहुंच में कोई रुकावट नहीं आ रही है। इस पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि अदालत की यह टिप्पणी काफी है और एएसजी कुछ न बोलना भी काफी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी, 5 पुलिसवाले घायल; फरार हमलावर मुठभेड़ के बाद चितली कब्र से गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।