छठ पर उगते सूर्य को अर्घ्य दे पाएंगे दिल्लीवासी या बारिश बढ़ाएगी मुसीबत? IMD ने बताया कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 16 नवंबर यानी सोमवार को सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट का अनुमान है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
16 नवंबर को दिल्ली में मध्यम कोहरा छाने का अनुमान।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बढ़ेगी ठंड का असर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 16 नवंबर यानी सोमवार को सुबह के समय मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह और रात के समय ठंड में इजाफा हो सकता है। वहीं कई इलाकों में सुबह और रात में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से दिए गए अपडेट के मुताबिक, दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा। सोमवार को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
आईएमडी की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
तापमान में गिरावट की उम्मीद
दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसके कारण कुछ दिनों के भीतर तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिल्ली में सर्दी का असर देखने को मिलेगा।