विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में लोगों ने महसूस की 45.1 डिग्री की गर्मी, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

Published: Sun, 12 Jul 2026 09:57 PM (IST)

दिल्ली में रविवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद उमस के कारण 45.1 डिग्री की गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और 18 जुलाई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे उमस बनी रहेगी।

अगले सप्ताह तक दिल्ली के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

अगले सप्ताह तक दिल्ली के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

HighLights

  1. रविवार को दिल्ली में 45.1 डिग्री की गर्मी महसूस हुई।

  2. अगले एक सप्ताह तक मौसम में बड़ा बदलाव नहीं।

  3. 18 जुलाई तक आंशिक बादल और उच्च उमस रहेगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को राजधानी में दिनभर बादलों की आंशिक आवाजाही लगी रही। लेकिन पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद दिल्ली वासियों को गर्मी के साथ-साथ खासी उमस का एहसास हुआ। आलम यह रहा कि 36.8 डिग्री पर 45.1 डिग्री (महसूस किया जाने वाला तापमान) की गर्मी महसूस की गई।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले सप्ताह भर तक दिल्ली के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस कारण जिस तरह का मौसम चल रहा है, वही अगले एक सप्ताह भर तक बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 83 जबकि न्यूनतम स्तर 52 प्रतिशत रिकार्ड हुआ।

18 जुलाई तक कमोबेश रोजाना ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग का कहना है कि 18 जुलाई तक कमोबेश रोजाना ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। उमस भी उच्च स्तर पर बनी रहेगी और परेशानी का सबब बनेगी।

यह भी पढ़ें- 19 दिन बाद फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा, AQI 'खराब' श्रेणी में पहुंचा; ग्रेप लागू करने की नौबत नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।