दिल्ली के 18 से ज्यादा इलाकों में शुक्रवार और शनिवार नहीं आएगा पानी, परेशानी से बचने के लिए कर लें स्टोर
दिल्ली में भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई के कारण शुक्रवार और शनिवार को कई इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को पर्याप्त पानी जमा करने और आवश्यकता पड़ने पर टैंकर सेवा का उपयोग करने की सलाह दी है।

सफाई के चलते बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति। फोटो: सांकेतिक
HighLights
भूमिगत जलाशयों की वार्षिक सफाई के कारण जल आपूर्ति प्रभावित।
शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं।
लोगों को पानी जमा करने और टैंकर उपयोग की सलाह।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई के कारण शुक्रवार और शनिवार को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रमेश पार्क, ललिता पार्क, जे-एक्सटेंशन, किशन कुंज, गीता कॉलोनी, ताज एन्क्लेव, रानी गार्डन, शास्त्री नगर, राम नगर, जगतपुरी, कृष्णा नगर, अर्जुन नगर, खुरेजी, बृजपुरी, शिव पुरी, घोंडली, चंद्र नगर और आसपास के क्षेत्र में और शनिवार को मिक्स्ड हाउसिंग कोंडली फ्लैट्स में जल आपूर्ति नहीं होगी।
लोगों को पहले से ही पर्याप्त पानी जमा करने की सलाह दी गई है। लोग आवश्यकता अनुसार दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर से पानी मंगवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR को क्रिसमस गिफ्ट, 25 दिसंबर को खुलेगा दनकौर इंटरचेंज; 2 एक्सप्रेसवे जुड़ने से 20 किमी चक्कर खत्म