बाहरी दिल्ली में गहराया जल संकट: सुल्तानपुरी, रोहिणी, किराड़ी में पानी की भारी किल्लत
सुल्तानपुरी, रोहिणी और किराड़ी सहित बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में गंभीर जल संकट गहरा गया है, जहाँ लोग एक ...और पढ़ें
-1779753629748_m.webp)
सुल्तानपुरी, रोहिणी और किराड़ी में जल संकट गहराता जा रहा है।
HighLights
सुल्तानपुरी, रोहिणी, किराड़ी में एक-दो सप्ताह से पानी की कमी।
कम दबाव, अनियमित आपूर्ति से हजारों लोग परेशान, खरीद रहे पानी।
दैनिक जीवन प्रभावित, बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा असर।
संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। सुल्तानपुरी, रोहिणी और किराड़ी में जल संकट गहराता जा रहा है। दर्जनभर क्षेत्रों के लोग में एक से दो सप्ताह से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। कहीं दो दिन से आपूर्ति बंद है तो कहीं लो- प्रेशर के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता।
बड़ी संख्या में लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं, या फिर टैंकर पर आश्रित हैं। रानीखेड़ा व रसूलपुर गांव और आसपास की सात कॉलोनियों में दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई। सुल्तानपुरी में पिछले 15 दिन से लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।
पानी न आने के कारण तीन हजार से अधिक लोग परेशान
सुल्तानपुरी डी-7 ब्लाक की लगभग आधा दर्जन गलियों में पानी न आने के कारण तीन हजार से अधिक लोग परेशान है। लो- प्रेशर के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। जिसके कारण लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। पांच-छह वर्ष पूर्व लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डाली गई।
प्रभावित गलियां लो-प्रेशर के कारण लोगों के घरों तक पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। मोटर चलाने के बाद नलों से पानी गिरता ही नहीं। यदि कुछ घरों में पानी आ गया। तो वह पानी उपयोग लायक होता ही नहीं। इसलिए लोगों को पानी न मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोग कामकाज के लिए अन्य ब्लाक के घरों व टैंकरों का इंतजार करते है। लोगों को कामकाज के लिए पहले ही पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। तब बच्चे स्कूल जा पाते है, महिलाएं घरेलू कामकाज के पाती है और अन्य कामकाजी लोग घरों से निकल अपने कार्यस्थल पर पहुंचते है। पानी के व्यवस्था के लिए परिवार के बच्चे सहित सभी सदस्य आने वाले दिन के लिए पानी का भंडारण करते है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
इन क्षेत्रों में बनी हुई पानी की समस्या
- सुल्तानपुरी
- किराड़ी
- रोहिणी सेक्टर-20
- रानीखेड़ा
- रसूलपुर
- मदनपुर डबास
- मुबारकपुर डबास
मेरी बीते दस दिनों से क्षेत्र पानी के समस्या के संबंध में अधिकारियों से बातचीत चल रही है। लेकिन अधिकारी कह रहे है कि हैदरपुर प्लांट से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है, समाधान नहीं। मुझे लगता है कि राजनीतिक दबाव की वजह मेरे क्षेत्र के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। - दौलत पंवार, स्थानीय निगम पार्षद
हमारे घर में पिछले 15 दिन पानी नहीं आ रहा है। मजबूरन डी-1 ब्लाक से बर्तनों में पानी भरकर लाना पड़ता है। तब जाकर घर के कामकाज हो पाते। वरना घर में पीने के लिए भी पानी नहीं होता। - राजेश कौर, सुल्तानपुरी डी-7 ब्लॉक
यह भी पढ़ें- केशव नगर में मूनक नहर के पास अवैध डेयरियों पर चला MCD का बुलडोजर, 30 मवेशी पकड़े गए
