विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केशव नगर में मूनक नहर के पास अवैध डेयरियों पर चला MCD का बुलडोजर, 30 मवेशी पकड़े गए

Published: Tue, 26 May 2026 05:26 AM (GMT+05:30)

दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम जोन ने मूनक नहर क्षेत्र में अवैध डेयरियों और मवेशियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। ...और पढ़ें

अवैध डेरियों एवं मवेशियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया।

अवैध डेरियों एवं मवेशियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। 

HighLights

  1. केशवपुरम जोन ने चलाया अवैध डेयरियों पर अभियान।

  2. मूनक नहर क्षेत्र में बुलडोजर से ढाचे गिराए गए।

  3. अभियान में कुल 30 मवेशी पकड़े गए।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम जोन की ओर से अवैध डेरियों एवं मवेशियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। मूनक नहर क्षेत्र में कई अवैध डेरी ढांचों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में केशवपुरम जोन के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों समेत नगर निगम के छह जोन के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 30 मवेशियों को भी पकड़ा गया।

विशेष अभियान में रोहिणी जोन, केशवपुरम जोन, नरेला जोन, सिविल लाइंस जोन, ग्रीन पार्क जोन एवं शाहदरा नार्थ जोन के पशु चिकित्सा सेवा विभागों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्रवाई मूनक नहर, रामपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, निमड़ी कालोनी, अशोक विहार, त्रि नगर एवं शांति नगर क्षेत्रों में की गई।

अभियान के दौरान कुल 30 मवेशियों को पकड़ा गया

अभियान के दौरान कुल 30 मवेशियों को पकड़ा गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, अवैध डेयरियों एवं मवेशियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें- 'खर्च उठाने में था असमर्थ, इसलिए सेप्टिक टैंक में डूबो दी दूसरी बेटी'; आरोपी पिता ने गुनाह कबूल किया