विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली वालों के लिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार करवाने का आखिरी मौका, 25 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:33 PM (IST)

दिल्ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत नाम जोड़ने और त्रुटियां सुधारने के लिए 25 अक्टूबर को आखिरी बार शिविर ...और पढ़ें

दिल्ली में लगेगा विशेष शिविर, जागरण आर्काइव।

दिल्ली में लगेगा विशेष शिविर, जागरण आर्काइव।

HighLights

  1. 25 अक्टूबर को दिल्ली में मतदाता सूची के लिए आखिरी विशेष शिविर।

  2. नागरिक नाम जोड़ने, त्रुटियां सुधारने और नए आईडी हेतु आवेदन करें।

  3. सभी 14,947 मतदान केंद्रों पर बीएलओ सहायता उपलब्ध रहेगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और गड़बड़ियों को दूर करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए नागरिकों की मदद के लिए इस रविवार 25 अक्टूबर को आखिरी विशेष शिविर आयोजित होंगे।

नागरिक अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर जाकर इन शिविरों में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जहां एसआईआर से संबंधी जानकारी से लेकर नए मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन और पता बदलने समेत दूसरे संशोधनों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे शिविर

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए रविवार, 25 अक्टूबर को दिल्ली के सभी 14,947 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को आवेदन भरने में मदद करेंगे।

30 अक्टूबर तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

कार्यालय के अनुसार नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी से जुड़े करीब 33 लाख नोटिस के मामलों में से 29.50 लाख का निपटारा कर दिया गया है। इन मामलों को अंतिम मतदाता सूची के लिए तैयार कर लिया गया है।

वहीं, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अब तक कुल 4,63,154 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। इनमें से करीब डेढ़ लाख आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

30 नवंबर तक सभी आवेदनों का होगा निपटारा

सीईओ कार्यालय के अनुसार, दावा और आपत्ति की अवधि शुरू होने के बाद 2,50,754 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। वहीं, ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने से पहले 2,12,400 आवेदन मिले थे। इनस तरह दोनों अवधियों में कुल 4,63,154 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका निपटारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 नवंबर तक किया जाना है।

यह भी पढ़ें- जामिया मिल्लिया गेट से हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, सरिता विहार थाने ले गई दिल्ली पुलिस

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अगले 9 दिनों तक 'जहरीली हवा' का अलर्ट, खराब श्रेणी में AQI; क्यों बिगड़ रहे हालात?