दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं 44 लाख नाम, फॉर्म-6 के लिए आए सिर्फ 3.5 लाख आवेदन
दिल्ली में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और गलतियां ठीक कराने की समय-सीमा समाप्त हो गई है। नए नाम जोड़ने के लिए 5.43 लाख और सुधार के लिए 3.85 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं।
-1795631200109_m.webp)
दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं 44 लाख नाम ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार की समय-सीमा समाप्त।
नए नाम जोड़ने के लिए कुल 5.43 लाख आवेदन प्राप्त हुए।
नाम, पता या अन्य जानकारी सुधारने हेतु 3.85 लाख आवेदन मिले।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नाम जुड़वाने और सूची में गलतियां ठीक कराने के लिए आवेदन देने की समय-सीमा खत्म हो गई है।
अब फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने का मौका नहीं मिलेगा। 24 नवंबर तक नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के कुल 5,43,940 आवेदन मिले हैं। इनमें 30 अगस्त तक मिले 2,12,400 और 31 अगस्त से 24 नवंबर के बीच आए 3,31,540 आवेदन शामिल हैं।
नई दिल्ली में मिले सबसे कम आवेदन
मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य जानकारी ठीक कराने के लिए फॉर्म-8 के कुल 3,85,322 आवेदन मिले हैं। इनमें 30 अगस्त तक के 2,60,768 और इसके बाद के 1,24,554 आवेदन शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, नाम जुड़वाने के लिए सबसे अधिक 69,449 आवेदन पश्चिमी जिले से मिले हैं। इसके बाद उत्तर-पूर्वी जिले से 57,164, दक्षिण-पूर्वी से 56,694, पूर्वी से 52,844 और उत्तर-पश्चिमी जिले से 53,300 आवेदन आए हैं। नई दिल्ली जिले से सबसे कम 8,120 आवेदन मिले हैं।
मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के कुल 87,063 आवेदन मिले हैं। इनमें 30 अगस्त तक के 51,471 और 31 अगस्त से 24 नवंबर के बीच के 35,592 आवेदन शामिल हैं।
31 अगस्त को जारी हुआ था मतदाता सूची का मसौदा
सबसे अधिक 18,396 आवेदन दक्षिण-पूर्वी जिले से आए हैं। वहीं, विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े फॉर्म-6ए के कुल 1,969 आवेदन मिले हैं।
गौरतलब है कि 31 अगस्त को मतदाता सूची का मसौदा जारी किया गया था। इसमें करीब 97 लाख मतदाताओं के नाम शामिल थे, जबकि करीब 47 लाख नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे नाम वाली श्रेणियों में रखे गए थे। इन लोगों को फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में दोबारा नाम जुड़वाने का मौका दिया गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।