विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में विवेक विहार अग्निकांड के पीछे बड़ी लापरवाही, खराब सिस्टम निगल गया 9 लोगों की जिंदगियां

Published: Sun, 03 May 2026 12:55 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2026 01:07 PM (IST)

दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

हादसे के बाद रोते-बिलखते रिश्तेदार। जागरण

हादसे के बाद रोते-बिलखते रिश्तेदार। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में आज रविवार तड़के करीब चार बजे एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग गई। आग बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर एक कमरे में लगे एसी (AC) में शॉर्ट-सर्किट होने से लगना बताया गया है।

पुलिस और दमकल विभाग की शुरुआती जांच में भी यह वजह सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दमकल की टीम ने करीब 15 लोगों को बचा लिया है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.28.33

बता दें कि विवेक विहार में स्थित इस चार मंजिला इमारत में 8 फ्लैट हैं। दिन निकलने से पहले करीब चार बजे आग लगने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.05.26 (1)

वहीं, मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल की टीम ने अलग-अलग फ्लोर से नौ लोगों के शव बरामद किए। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 09.53.06

खराब सिस्टम की भेंट चढ़ गई 9 जिंदगियां

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि खराब सिस्टम की वजह से नौ लोगों की जान चली गई। पुलिस की जांच के अनुसार, रिहायशी इलाके में स्थित इस बिल्डिंग की स्टिल्ट पार्किंग और चारों फ्लोर पर कोई एमरजेंसी एग्जिट प्वाइंट नहीं था।

नियमों का भी हुआ उल्लंघन

यह बिल्डिंग 800 गज में बनी हुई है और हर फ्लोर पर दो-दो फ्लैट हैं, जबकि सभी फ्लोर पर एग्जिट प्वाइंट सिर्फ एक ही है। हालांकि, नियम यह कहता है कि एक फ्लोर पर एक ही फ्लैट बनाया जा सकता है लेकिन, नियमों का उल्लंघन करते हुए इस बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो-दो फ्लैट बनाए गए। इस बिल्डिंग में 

WhatsApp Image 2026-05-03 at 09.48.42

आग लगने के बाद लोगों के पास भागने का सिर्फ एक ही रास्ता था। वहीं, कुछ लोग बिल्डिंग की छत की तरफ भागे तो वहां लॉक लगा हुआ था, जिसकी वजह से कई लोगों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई।

इलाके में पसरा मातम

आग की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत होने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। उधर, रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान हर किसी की जुबां पर यही था कि हे भगवान ऐसा काला दिन किसी को न दिखाए।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 09.48.42 (1)

पुलिस ने बताया कि 3:48 बजे दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि विवेक विहार बी ब्लाक चार मंजिला मकान में आग लगी है। दमकल व पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान के दौरान इमारत से करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में आपका AC क्यों बन सकता है 'टाइम बम', कैसे बचें और क्या करें जो धमाका न हो?

यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड: बिल्डिंग में कैसे भड़की आग? एक झटके में 9 जिंदगियां खत्म

यह भी पढ़ें- दिल्ली में AC ब्लास्ट से बिल्डिंग में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; तस्वीरों में देखें खौफनाक हादसे का मंजर

दमकल की गाड़ियां, DDMA स्टाफ, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौजूद रहीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नौ लोगों की मौत हुई है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 09.16.36

हादसे में मरने वालों की सूची

1. अरविंद जैन (60 वर्ष) पुत्र छोटे लाल निवासी B-13 सेकंड फ्लोर विवेक विहार
2. अनीता जैन (58 वर्ष) पत्नी अरविंद जैन
3. निशांत जैन (35 वर्ष) पुत्र अरविंद जैन
4. आंचल जैन (33 वर्ष) पत्नी निशंक जैन
5. आकाश जैन (डेढ़ साल) पुत्र निशंक जैन
6. शिखा जैन (45 वर्ष) पत्नी नवीन
7. नितिन जैन (50 वर्ष)
8. पत्नी शैली जैन (48 वर्ष)
9. बेटा सम्यंक जैन (25 वर्ष)

घायल

1. घायल नवीन जैन (48 वर्ष)