विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में AC ब्लास्ट से बिल्डिंग में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; तस्वीरों में देखें खौफनाक हादसे का मंजर

Published: Sun, 03 May 2026 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2026 10:56 AM (IST)

दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में एसी ब्लास्ट से भीषण आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।

विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने के बाद मौके पर जमा लोग और दमकलकर्मी। (सभी फोटो सौजन्य- जागरण)

विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने के बाद मौके पर जमा लोग और दमकलकर्मी। (सभी फोटो सौजन्य- जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से कई की जान दम घुटने की वजह से गई है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.05.27 AM

आग में जले लोगों के शव निकालते लोग। फोटो- जागरण

आग बुझाने के दौरान करीब 10 से 15 लोगों बिल्डिंग से सुरक्षित निकाला गया। इनमें दो लोग घायल भी हुए हैं। इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में ब्लास्ट को माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.05.27 AM (1)

बताया जा रहा है कि इमारत में इलेक्टॉनिक लॉक वाले दरवाजे लगे हैं, जो हादसे के वक्त खुले ही नहीं, इस वजह से दम घुटने और जलने से 9 लोगों की जान चली गई।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 8.40.19 AM (1)

हादसे वाली बिल्डिंग पीछे से पुरी ग्रील लगाकर बंद किया हुआ है। खुले स्थान को भी इस बिल्डिंग में लोहे की जाली से बंद कर दिया गया है। जिससे आपात स्थिति रेस्क्यू मुश्किल हो गया। 

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.18.07 AM (1)

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और कुछ ही देर में लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आशंका है कि ऐसी का कंप्रेसर फटने से भी आग भड़की।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 9.16.29 AM

चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का अवसर ही नहीं मिला। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां रविवार तड़के लगभग 3:35 बजे घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 9.16.36 AM (1)

इस बिल्डिंम में चार सामने और चार पीछे की ओर कुल आठ फ्लैट हैं। पीछे स्थित फ्लैटों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, क्योंकि वहां से बाहर निकलने का रास्ता सीमित था।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 9.48.42 AM (1)

आग लगने के बाद कमरों में धुआं भर गया, इससे लोगों का दम घुट गया। कुछ दरवाजे इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम के कारण बंद थे और सीढ़ियां भी संकरी होने से लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 9.48.42 AM

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और भवन के प्रत्येक हिस्से की गहनता से जांच की जा रही है। दमकल कर्मियों के साथ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें-