दिल्ली के विवेक विहार में एक बिल्डिंग में आग लगने से 9 लोगों की मौत
दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है।
HighLights
विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी आग।
आग लगने से अब तक 9 लोगों की मौत।
दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात चार मंजिला मकान के तीसरे फ्लोर पर ऐसी में शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर व धुएं से दम घुटने से नौ लोगों की मौत हो गई।
दमकल की टीम ने करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जीटीबी में भर्ती कराया गया है। नवीन जैन को सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
उधर, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इनके अलावा उप-महापौर, विधायक व चार पार्षद भी मौके पर पहुंचे।
बताया गया कि आग लगने के बाद लोग बचाव के लिए चौथे फ्लोर की छत की तरफ भागे लेकिन, वहां दरवाजा बंद था। इस वजह से लोग धुएं में फंस गए और दम घुटने से मौत हो गई।
दकमल की 15 गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। शुरुआत में दमकल का कहना है कि शॉट-सर्किट से आग लगी है।
अरविंद जैन के परिवार के पांच सदस्यों की मौत
तीसरी मंजिल पर रहने वाले जैन परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। परिवार के अरविंद जैन (बुर्जर्ग), अनिता जैन, निशांत जैन और आंचल जैन की मौत हुई है। इनमें निशांत जैन (35 वर्ष) सीए थे और उनकी पत्नी आंचल जैन पंजाब सिंध बैंक में मैनेजर थी। निशांत के पिता अरविंद (55 वर्ष)प्रॉपर्टी का काम करते थे।
अरविंद जैन अभी एक साल पहले ही यहां शिफ्ट हुए थे। इससे पहले पास में ही एक साथ सवा सौ गज के मकान में रहते थे।
चौथी मंजिल पर रहता था नितिन जैन का परिवार
चौथी मंजिल पर नितिन जैन (50 वर्ष) का परिवार रहता था। परिवार में उनकी पत्नी शेली जैन (49 वर्ष) और बेटा समय्यक जैन (27 वर्ष) साथ रहते थे। नितिन जैन का पेपर का काम था और क्रोस रिवर मॉल में इनका एक रेस्त्रां भी है। हादसे में तीनों की हो गई है। इनका एक बेटा उज्जैन गया हुआ है। परिवार का मूल पता बागपत, बड़ौत स्थित रांचार गांव बताया गया है। एक अन्य मृतक शिखा जैन फर्स्ट फ्लोर पर थीं। उनकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है।
अलग-अलग फ्लोर पर मिले शव
पुलिस की जांच में दूसरी मंजिल पर पांच, तीसरी मंजिल पर एक और छत के गेट के पास तीन लोगों के शव मिले हैं। चौथी मंजिल पर रहने वाले तीन लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे लेकिन, छत का दरवाजा लॉक था। वो वहीं फंस गए और धुएं की चपेट में आकर बेहोश हो गए। हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हुई है।
शाहदरा जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह-सुबह हमें आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि यहां से नौ लाशें मिली हैं। हम अभी भी खोज कर रहे हैं।

इसी बिल्डिंग में लगी है आग। जागरण
आज तड़के करीब 4 बजे मिली सूचना
आज तड़के सुबह करीब 03:48 बजे विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही एसएचओ विवेक विहार और एसीपी विवेक विहार के साथ पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और क्राइम टीम भी विवेक विहार फेज-I के कैंपस नंबर B-13 में मौके पर पहुंची।
-1777778282420.jpeg)
दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीसरे और चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट्स में आग लगी हुई है। बचाव और आग बुझाने के काम के दौरान बिल्डिंग से 10/15 लोगों को बचाया गया, जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के जौहरीपुर में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार साल के मासूम की मौत; भाई गंभीर
डीडीएमए स्टाफ, ट्रैफिक अधिकारियों और लोकल पुलिस के साथ 15 फायर टेंडर मौके पर थे। वहीं, शुरुआती जांच में पता चला कि उस आग की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। मौके पर आगे की जांच और राहत-बचाव कार्य जारी है।
-1777778311979.jpeg)
