विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर सख्ती, बॉडी कैमरों से लैस होंगी 'वायु रक्षक' टीमें; अधिकारी करेंगे लाइव निगरानी

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:37 PM (IST)

दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए वायु रक्षक टीमों को 100 बॉडी वार्न कैमरों से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. वायु रक्षक टीमों को 100 बॉडी वार्न कैमरे मिलेंगे।

  2. कैमरे फील्ड कार्रवाई में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाएंगे।

  3. लाइव फुटेज से ICCC वास्तविक समय में निगरानी करेगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सरकार वायु रक्षक टीमों को बाडी वार्न कैमरों से लैस करने जा रही है।

इसके तहत 100 बाडी कैमरे खरीदे जाएंगे। 100 प्रवर्तन टीमों के एक-एक सदस्य को ये कैमरे दिए जाएंगे, जिन्हें फील्ड में कार्रवाई के दौरान चालू रखना अनिवार्य होगा।

कैमरों से लाइव फुटेज देख सकेंगे अधिकारी

अधिकारियों के मुताबिक, इन कैमरों का इस्तेमाल प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई, विभिन्न स्थलों के निरीक्षण और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान के दौरान किया जाएगा।

खास बात यह है कि इन कैमरों से मिलने वाली लाइव फुटेज इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) में बैठे अधिकारी भी देख सकेंगे। इससे फील्ड में तैनात टीमों की गतिविधियों पर वास्तविक समय में नजर रखी जा सकेगी।

निरीक्षण में लापरवाही की गुंजाइश कम

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही की गुंजाइश कम होगी। साथ ही, कार्रवाई के दौरान टीमों के कामकाज की निगरानी और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह बनाया जा सकेगा।

राजधानी में फिलहाल 300 से अधिक संयुक्त प्रवर्तन टीमें तैनात हैं, जिन्हें वायु रक्षक नाम दिया गया है। इनमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), नगर निगम (एमसीडी) और सिविल डिफेंस के कर्मचारी शामिल हैं। ये टीमें राजधानी में चौबीसों घंटे प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों की निगरानी और उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पर्यावरण, परिवहन समेत कई विभागों में 50% वर्क फ्रॉम होम लागू; केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिल सकती है छूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।