विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तरुण हत्याकांड के बाद उत्तमनगर में बुलडोजर एक्शन; थाने के सामने से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस, RAF एवं CRPF तैनात

Published: Sat, 14 Mar 2026 03:25 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Mar 2026 03:27 PM (GMT+05:30)

तरुण खटीक हत्याकांड के बाद उत्तमनगर में प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की। उत्तमनगर थाने के सामने 250 मीटर ...और पढ़ें

HighLights

  1. उत्तमनगर में तरुण खटीक हत्याकांड के बाद अतिक्रमण पर कार्रवाई।

  2. थाने के सामने 250 मीटर सड़क से अवैध कब्जे हटाए गए।

  3. तनाव के चलते पुलिस, RAF, CRPF की कड़ी सुरक्षा तैनात।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तमनगर में हुए तरुण खटीक हत्याकांड के बाद प्रशासन की नजर उक्त क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण पर भी पड़ गई है। शुक्रवार को जहां जुमे की नमाज को देखते हुए क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी वहीं शनिवार को यह सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। कारण, उत्तमनगर थाने के सामने स्थित करीब 250 मीटर लंबी सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस पूरी कार्रवाई से तरुण हत्याकांड का कोई लेनादेना नहीं है।

uttamnagar1

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस 250 मीटर लंबी सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों ने अपनी सीमा से बाहर जाकर सड़क को संकरा कर दिया है। नालों पर भी अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस समस्या के चलते वहां आए दिन ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इस सड़क पर अधिकतर मांसाहारी भोजनालय है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के पहले ही अतिक्रमण की जमीनी हकीकत की जांच कर ली गई थी।

uttamnagar2

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल ही में होली के दिन चंद रंग की छींटों से उपजे तनाव में एक युवक तरुण खटीक की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो सकी। फिर भी ऐहतियात के तौर पर अतिक्रमण हटाने से पहले क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिये गए हैं।

uttamnagar3

इसी के साथ प्रशासन की ओर से हर तरह की परिस्थिति पर बारीक नजर रखी गई है। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की छांव में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का बुलडोजर एक्शन जारी रहा। सड़क पर किये गए अवैध अतिक्रमण को उखाड़कर हटाया जा रहा है। इस बीच इलाके के आस-पास से गुजरने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम जैसे हालात बन गए। कार और बाइक्स की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके भी वैकल्पिक इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें- उत्तम नगर तरुण खटीक हत्याकांड में आरोपितों को सता रहा घर ढहने का डर, दिल्ली HC ने एक सप्ताह तक लगाई रोक

यह भी पढ़ें- तरुण खटीक हत्याकांड: VHP ने कहा- विवाद की शुरुआत करने वाली महिला से हो पूछताछ, दिल्ली में निकालेंगे मशाल जुलूस