दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित कार्यालय में लगी आग, फर्नीचर जलकर खाक; कोई हताहत नहीं
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित एक कार्यालय में देर रात आग लग गई, जिससे सोफा, कुर्सियां और अन्य फर्नीचर ...और पढ़ें

डीयू) के नॉर्थ कैंपस में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
HighLights
डीयू नॉर्थ कैंपस कार्यालय में देर रात लगी आग।
सोफा, कुर्सियां और फर्नीचर जलकर हुए राख।
कोई हताहत नहीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के नॉर्थ कैंपस में स्थिति एक कार्यालय में देर रात अचानक आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 11:53 बजे की है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
सोफा और फर्नीचर जलकर राख
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग कार्यालय कक्ष के भीतर लगी थी, जिसने वहां रखे सोफे, कुर्सियों और अन्य लकड़ी के फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलने के कारण कमरे में धुआं भर गया।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत अभियान चलाया और जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात की थी जब दफ्तर बंद था, जिससे कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नुकसान का आकलन, होगी जांच
हालांकि, कमरे में रखा फर्नीचर और कुछ दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने का प्राथमिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है।
