विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: 5-स्टार होटल की पार्किंग में नगालैंड की महिला से छेड़छाड़ मामले में एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:21 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी के एक पांच सितारा होटल की पार्किंग में नगालैंड की महिला से छेड़छाड़ और हमले के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

एक पांच सितारा होटल की पार्किंग में हुई कथित छेड़छाड़ और हमले के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

एक पांच सितारा होटल की पार्किंग में हुई कथित छेड़छाड़ और हमले के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

HighLights

  1. चाणक्यपुरी होटल पार्किंग में महिला से छेड़छाड़।

  2. नगालैंड की पीड़िता, दोस्तों पर भी हमला।

  3. दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 4 अक्टूबर को चाणक्यपुरी इलाके के एक पांच सितारा होटल की पार्किंग में हुई कथित छेड़छाड़ और हमले के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता नगालैंड की रहने वाली हैं।

महिला की शिकायत के अनुसार, वह पार्किंग क्षेत्र में खड़ी थी। तभी तीन युवक कार से आए और उनके साथ बदतमीजी की तथा उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। जब उनकी दोस्तों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।